राहुल सिन्हा के लिए खुशियां लेकर आयी 2026 की होली, भाजपा ने बंगाल से दिया राज्यसभा का टिकट

राहुल सिन्हा के लिए खुशियां लेकर आयी 2026 की होली, भाजपा ने बंगाल से दिया राज्यसभा का टिकट

Rajya Sabha Election 2026: भारतीय जनता पार्टी ने अपने पुराने कार्यकर्ता को होली का बड़ा तोहफा दिया है. पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री राहुल सिन्हा को राज्यसभा का टिकट दे दिया है. जी हां, पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा में कई बड़े पदों पर काम कर चुके राहुल सिन्हा अब राज्यसभा जायेंगे. पार्टी ने मंगलवार को होली के दिन इसकी घोषणा की.

भाजपा के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता हैं राहुल सिन्हा

राहुल सिन्हा को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किये जाने के फैसले को बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि राहुल सिन्हा की उम्मीदवारी इस बात का संदेश है कि पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता को भाजपा में हमेशा सम्मान दिया जाता है.

6 राज्यों की 9 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार घोषित

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि पश्चिम बंगाल समेत 6 राज्यों के लिए पार्टी ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए 9 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बिहार से राज्यसभा के उम्मीदवार बनाये गये हैं. शिवेश कुमार को भी बिहार से ही राज्यसभा भेजा जा रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद घोषित हुए उम्मीदवार

असम से तेराश गोवाला और जोगेश मोहन को राज्यसभा का टिकट दिया गया है. छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया और ओडिशा से मनमोहन सामल एवं सुजीत कुमार को राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है. पार्टी ने कहा है कि केंद्रीय चुनाव समिति की स्वीकृति के बाद राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के उम्मीदवारों की घोषणा की गयी है.

इसे भी पढ़ें

कौन हैं राहुल सिन्हा, जिन्हें भाजपा ने बंगाल से दिया राज्यसभा का टिकट

राज्यसभा चुनाव 2026: TMC की LGBTQ प्रत्याशी मेनका की हैं ये प्राथमिकताएं

पश्चिम बंगाल से चुने जायेंगे 5 राज्यसभा सदस्य, 16 मार्च को होगी वोटिंग

LGBTQ समुदाय की पहली राज्यसभा सदस्य बनेंगी मेनका गुरुस्वामी, बंगाल से टीएमसी के ये हैं 4 उम्मीदवार

The post राहुल सिन्हा के लिए खुशियां लेकर आयी 2026 की होली, भाजपा ने बंगाल से दिया राज्यसभा का टिकट appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!