RxTv BHARAT NEWS
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

झूठी ट्रक लूट का पर्दाफाश, बीमा राशि हड़पने की साजिश में 3 गिरफ्तार
🖋️ रिपोर्ट: जॉर्नलिस्ट रोहित | ब्यूरो वैशाली | RxTv BHARAT
📌 मुख्य बातें
- जंदाहा थाना क्षेत्र में ट्रक लूट की झूठी सूचना का खुलासा
- बीमा राशि हड़पने के लिए रची गई साजिश
- ट्रक मालिक, चालक और क्रेता सहित 3 गिरफ्तार
- ट्रक और मोबाइल फोन समेत कई साक्ष्य बरामद
- पुलिस द्वारा गहन जांच के बाद हुआ बड़ा खुलासा

वैशाली, 02 जून 2026। जंदाहा थाना क्षेत्र में कथित ट्रक लूट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बीमा राशि हड़पने की साजिश का पर्दाफाश किया है। इस मामले में ट्रक मालिक, चालक और ट्रक क्रेता सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 01.06.2026 को ट्रक मालिक और चालक द्वारा सूचना दी गई थी कि 31.05.2026 की रात एनएच-322 के समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर ट्रक और मोबाइल लूट लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को किसी भी प्रकार का ठोस साक्ष्य नहीं मिला और बयान में विरोधाभास सामने आया। इसके बाद गहन अनुसंधान में यह सामने आया कि यह पूरी घटना झूठी थी और बीमा राशि प्राप्त करने के लिए सुनियोजित साजिश रची गई थी।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि ट्रक को पहले ही बेच दिया गया था और बाद में नंबर प्लेट व पहचान बदलकर झूठी लूट का नाटक किया गया।
छापेमारी के दौरान समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर से ट्रक बरामद किया गया, साथ ही कथित लूटा गया मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य भी जब्त किए गए।
👮 गिरफ्तार अभियुक्त
1. दिनेश पोद्दार (चालक)
2. गौड़ी शंकर झा (मालिक)
3. अखिलेश कुमार उर्फ मतल राय (क्रेता)
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Channel
क्राइम और ब्रेकिंग न्यूज सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहें
🔗 संबंधित खबरें
👉मधुबनी में बड़ी कार्रवाई! गंभीर आरोपों में लिपिक नौकरी से बर्खास्त
👉दरभंगा में जेसीबी मालिक पर जानलेवा हमला, गोली और चाकू से वार
👉दरभंगा में नशीला कफ सिरप व ₹24.97 लाख नकद बरामद, एक गिरफ्तार
👉दरभंगा में 6 जून को मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप
👉दरभंगा में नकली ब्रांड कारोबार का भंडाफोड़
👉दरभंगा में बैंकों को बड़ा टारगेट, किसानों और युवाओं को मिलेगा ऋण
👉भेलुचौक जलजमाव पर ग्रामीणों का विरोध, बड़े आंदोलन की चेतावनी
👉दरभंगा में 4,5,6 जून को मेगा जॉब कैंप
👉डीएम का अल्टीमेटम: 7 जून तक राजस्व मामलों का निपटारा



