वरीय पुलिस अधीक्षक ने की मासिक अपराध गोष्ठी

वरीय पुलिस अधीक्षक ने की मासिक अपराध गोष्ठी

दरभंगा में वरीय पुलिस अधीक्षक ने की मासिक अपराध गोष्ठी

दिसंबर 2025 के लंबित व निष्पादित मामलों की थानावार समीक्षा, अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देश

  • हत्या, लूट, डकैती, दहेज हत्या जैसे संगीन अपराधों की गहन समीक्षा
  • शराब तस्करी, चोरी व सक्रिय अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश
  • डायल 112, न्यायालय परिवाद व फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा दिसंबर माह 2025 की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा में किया गया। इस अपराध गोष्ठी में नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक दरभंगा, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष एवं सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने की मासिक अपराध गोष्ठी

गोष्ठी के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा थानावार पूर्व से लंबित कांड, दिसंबर माह में प्रतिवेदित एवं निष्पादित कांडों की शीर्षवार समीक्षा की गई। समीक्षा में हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या सहित अन्य संगीन अपराधों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाना तथा जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ रखना रहा।

अपराध गोष्ठी के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी थानाध्यक्ष सक्रिय अपराधकर्मियों का नाम, पता एवं उनके द्वारा किए गए अपराधों का विवरण गुंडा पंजी में अनिवार्य रूप से अद्यतन करें। साथ ही सभी महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित वीडियो एवं डिजिटल साक्ष्यों को ई-साक्ष्य ऐप पर नियमानुसार अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने की मासिक अपराध गोष्ठी

शराब बंदी कानून का उल्लंघन करने वालों एवं शराब तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन गश्ती और विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए गए। इसके साथ ही थाना में आने वाले फरियादियों एवं आवेदकों की शिकायतों को शालीनता से सुनते हुए त्वरित जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने न्यायालय से प्राप्त परिवाद पत्रों पर त्वरित प्राथमिकी दर्ज करने, डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निपटारा करने तथा प्रत्येक दिन थानाध्यक्ष द्वारा थाना में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के साथ सुबह बैठक कर टास्किंग सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों के सख्ती से पालन से अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होगा।


संपर्क करें: news@rxtvbharat.com | अधिक खबरों के लिए rxtvbharat.com पर विज़िट करें


दरभंगा पुलिस, मासिक अपराध गोष्ठी, SSP Darbhanga, Crime Review Meeting, Bihar Police, Law and Order
#DarbhangaPolice #SSPDarbhanga #CrimeMeeting #BiharPolice #LawAndOrder #MonthlyCrimeReview

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!