सकरी थाना कांड 240/25: पीड़िता का बड़ा आरोप

सकरी थाना कांड 240/25: पीड़िता का बड़ा आरोप

सकरी थाना कांड 240/25: दहेज, मारपीट और धमकी का आरोप, पीड़िता ने पुलिस महानिदेशक से लगाई न्याय की गुहार | RxTv BHARAT

मधुबनी | 12 फरवरी 2026

  • सकरी थाना कांड संख्या 240/25 का मामला
  • दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप
  • केस उठाने व मानव तस्करी की धमकी देने का दावा
  • पीड़िता ने पुलिस महानिदेशक, मिथिला क्षेत्र से की हस्तक्षेप की मांग

RxTv BHARAT :
मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र से जुड़ा कांड संख्या 240/25 अब गंभीर सवालों के घेरे में है।
पीड़िता लाइडी खातून ने पुलिस महानिदेशक, मिथिला क्षेत्र दरभंगा को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना शुरू कर दी गई।
दहेज पूरा नहीं होने पर मारपीट, घर से निकालने और जान से मारने के प्रयास तक के आरोप लगाए गए हैं।

पीड़िता का कहना है कि 20 नवंबर 2024 को उस पर जानलेवा हमला किया गया, हालांकि लोगों के जुटने से उसकी जान बच गई।
इसके बाद भी आरोपी पक्ष खुलेआम घूम रहा है और केस उठाने या मानव तस्करी में फंसा देने की धमकी दे रहा है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।
वह अपनी बुजुर्ग मां के साथ अकेली रह रही है और किसी अनहोनी की आशंका से भय के माहौल में जीवन बिता रही है।

पीड़िता ने पुलिस महानिदेशक से मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई और स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

सूचना , सहयोग , विज्ञापन के लिए सम्पर्क 9472867520

Sakri Thana Case 240/25,
Madhubani Dowry Case,
Bihar Crime News,
Domestic Violence Case Bihar,
Human Trafficking Threat Case

#RxTvBharat #MadhubaniNews #SakriThana #DowryCase #BiharCrime #JusticeForVictim

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!