महाशिवरात्रि से पहले कुशेश्वरस्थान मंदिर पर प्रशासन अलर्ट

महाशिवरात्रि से पहले कुशेश्वरस्थान मंदिर पर प्रशासन अलर्ट

महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन सतर्क, बाबा कुशेश्वरस्थान मंदिर का उच्चस्तरीय निरीक्षण | RxTv BHARAT

दरभंगा | 12 फरवरी 2026

  • 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि पर्व
  • बाबा कुशेश्वरस्थान मंदिर का प्रशासनिक निरीक्षण
  • पुलिस व जिला प्रशासन ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
  • पूजा समिति से समन्वय, शांति व्यवस्था पर जोर

RxTv BHARAT :
आगामी महाशिवरात्रि (15 फरवरी 2026) को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
इसी क्रम में पुलिस उप–महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र दरभंगा, जिलाधिकारी दरभंगा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा द्वारा कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र स्थित बाबा कुशेश्वरस्थान मंदिर का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

महाशिवरात्रि से पहले कुशेश्वरस्थान मंदिर पर प्रशासन अलर्ट

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
साथ ही पूजा समिति के सदस्यों से विचार-विमर्श कर पूजा को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर सहमति बनाई गई।

प्रशासन द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल तथा थाना अध्यक्ष, कुशेश्वरस्थान को भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

महाशिवरात्रि से पहले कुशेश्वरस्थान मंदिर पर प्रशासन अलर्ट

अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सूचना , सहयोग ,विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520

Mahashivratri 2026,
Baba Kusheshwarsthan Temple,
Darbhanga Police News,
Mithila DIG,
Kusheshwarsthan Darshan

#RxTvBharat #Mahashivratri2026 #Kusheshwarsthan #DarbhangaNews #BiharPolice #TempleSecurity

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!