नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर जुम्मन मोड़ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें दुमका के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, दुमका निवासी विशाल कुमार (23) और उदय कुमार (20) एक ही बाइक पर सवार होकर धनबाद की ओर जा रहे थे. इसी दौरान जुम्मन मोड़ के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उठाया और तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर पहुंचाया. वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया. इधर, सूचना मिलते ही नारायणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!The post सड़क दुर्घटना में दुमका के दो युवक, धनबाद रेफर appeared first on Prabhat Khabar.





