सरस्वती पूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

सरस्वती पूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित

अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई 

  • पूजा 23 जनवरी, विसर्जन 24-25 जनवरी
  • विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा
  • पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा एवं विद्युत जांच
  • सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर निगरानी और सख्त कार्रवाई
  • पुलिस बल 24 घंटे तैनात, CCTV कैमरे से निगरानी

RxTv BHARAT : आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित डॉ.अम्बेडकर सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

सरस्वती पूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में सरस्वती पूजा 23 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी तथा प्रतिमाओं का विसर्जन 24 एवं 25 जनवरी 2026 को संभावित है। इसे ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

शांति समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिला शांति समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को संबंधित पदाधिकारियों द्वारा संज्ञान में लिया गया है तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में शांति एवं सौहार्द वातावरण बनाए रखने में शांति समिति के सदस्यों का सहयोग अत्यंत सराहनीय है।

सरस्वती पूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

जिलाधिकारी ने अग्निशमन पदाधिकारी को सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यपालक अभियंता, विद्युत को पूजा पंडालों में विद्युत तारों एवं कनेक्शनों की जांच कर सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की कि सरस्वती पूजा को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सरस्वती पूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी ने बताया कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध है। सभी पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी और 24 घंटे निगरानी की जाएगी। मुख्यमंत्री शहरी सुरक्षा योजना के अंतर्गत शहर में CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं और CCTV कंट्रोल रूम का निर्माण किया जा रहा है। विधि-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार चौधरी, नगर आयुक्त श्री राकेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री राकेश कुमार, उपनिदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

सरस्वती पूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

शांति समिति के सदस्यों में श्री श्याम किशोर प्रधान, श्री अशोक नायक, श्री सुनील कुमार मंडल, श्री नवीन सिन्हा, श्री नवीन खटीक, मो. असलम, मो. दुलारे, श्री देवेंद्र झा सहित सभी सम्मानित एवं कर्तव्यनिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने एक स्वर में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।


सूचना/मदद/विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9472867520


#DarbhangaNews #SaraswatiPuja #ShantiSamiti #BiharUpdates #LocalNews #CommunitySafety #ChildWelfare

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!