सीएम नीतीश कुमार ने 542 करोड़ की संग्रहालय टनल परियोजना का किया शुभारंभ

सीएम नीतीश कुमार ने 542 करोड़ की संग्रहालय टनल परियोजना का किया शुभारंभ

542 करोड़ की लागत से बनेगी बिहार संग्रहालय–पटना संग्रहालय टनल, सीएम नीतीश कुमार ने किया कार्यारंभ

टनल बनने से पर्यटक एक ही परिसर से दोनों संग्रहालयों का आसानी से कर सकेंगे अवलोकन

सीएम नीतीश कुमार ने 542 करोड़ की संग्रहालय टनल परियोजना का किया शुभारंभ

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 542 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली टनल परियोजना के निर्माण कार्य का कार्यारंभ किया। इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूरा होने के बाद पर्यटक दोनों संग्रहालयों के प्रदर्शनों को आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर देख सकेंगे।

सीएम नीतीश कुमार ने 542 करोड़ की संग्रहालय टनल परियोजना का किया शुभारंभ सीएम नीतीश कुमार ने 542 करोड़ की संग्रहालय टनल परियोजना का किया शुभारंभ सीएम नीतीश कुमार ने 542 करोड़ की संग्रहालय टनल परियोजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस टनल के बन जाने से पर्यटकों को बिहार की समृद्ध विरासत, इतिहास और संस्कृति को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलेगा। यह संग्रहालय बिहार की सांस्कृतिक आत्मा को समर्पित है, जो राज्य की गौरवशाली परंपरा, ज्ञान और सभ्यता से लोगों को परिचित कराएगा।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को बेहतर ढंग से प्रदर्शित करना और पर्यटन को बढ़ावा देना है। टनल के माध्यम से दोनों संग्रहालयों के बीच आवागमन और भी सुगम हो जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय के सामने पुनर्विकसित किए जा रहे सरकारी आवासों और पार्क के निर्माण कार्यों के बारे में भी जानकारी ली और स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों को समय पर और तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

सीएम नीतीश कुमार ने 542 करोड़ की संग्रहालय टनल परियोजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से पटना शहर में पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा तथा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।


RxTv BHARAT | पटना

📲 RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें और अपने क्षेत्र की ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं।
शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!