दरभंगा में जेसीबी मालिक पर जानलेवा हमला, गोली और चाकू से वार, रंगदारी की आशंका
दरभंगा में देर रात जेसीबी मालिक पर बदमाशों ने गोली चलाकर और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, रंगदारी की आशंका।
दरभंगा में देर रात जेसीबी मालिक पर बदमाशों ने गोली चलाकर और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, रंगदारी की आशंका।
दरभंगा के दोनार इंडस्ट्रियल एरिया में बॉस फूड के नाम पर नकली स्नैक्स बनाने और बेचने के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। दिल्ली से पहुंची टीम और सदर थाना पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में नकली सामान, रैपर और पैकिंग सामग्री बरामद की गई है।
बिहार के कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों व बागवानी को भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने तुरंत सर्वे कर प्रभावित किसानों को राहत देने के निर्देश दिए हैं।
मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड में पदस्थापित निलंबित लिपिक दिनेश कुमार झा को विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। उन पर अनधिकृत अनुपस्थिति, गोपनीय सूचनाएं साझा करने और कार्यालयीन अनुशासन तोड़ने जैसे गंभीर आरोप थे। डीएम आनंद शर्मा ने इसे प्रशासन की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत की गई कार्रवाई बताया है।
दरभंगा जिला प्रशासन 2 जून को जिले के 36 पंचायतों में “सहयोग शिविर” आयोजित करने जा रहा है। शिविर में आम नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे, जिनके समाधान के लिए 30 दिनों की समय सीमा तय की गई है। विभिन्न विभागों के 16 काउंटर लगाए जाएंगे और आवेदन लिखने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
शुक्रवार को हुई बारिश ने दरभंगा की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। DMCH के कई हिस्सों समेत सुपर स्पेशियलिटी रोड और इमरजेंसी तीन मोड़ पर भारी जलजमाव देखने को मिला। मरीजों, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। पहली ही बारिश में बिगड़े हालात ने नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरभंगा के मनीगाछी प्रखंड निवासी एवं जन वितरण प्रणाली विक्रेता महेश राम ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि पटना हाईकोर्ट द्वारा सीडब्ल्यूजेसी संख्या 16819/2025 में 8 सप्ताह के भीतर कार्रवाई का निर्देश दिए जाने के बावजूद 16 सप्ताह से अधिक समय बीत जाने पर भी अनुमंडल पदाधिकारी, सदर दरभंगा द्वारा कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
दरभंगा में एलिवेटेड रोड और ROB निर्माण कार्यों का DM कौशल कुमार ने निरीक्षण किया। अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने, सर्विस रोड जल्द तैयार करने और 15 जून तक महत्वपूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।
दरभंगा एयरपोर्ट के परमानेंट टर्मिनल बिल्डिंग में तेजी से निर्माण कार्य जारी है। डिपार्चर एरिया, एरोब्रिज, ड्रेनेज सिस्टम और सिक्योरिटी सेक्शन को आधुनिक डिजाइन में तैयार किया जा रहा है। हालांकि लोगों के बीच सवाल भी उठ रहे हैं कि रनवे विस्तार और इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तैयारी एक साथ क्यों नहीं हो रही।