अबुआ बजट 2026: झारखंड में 35 नए फ्लाईओवर और एयर एंबुलेंस के किराये में भारी कटौती
Jharkhand Budget 2026, रांची : झारखंड का अबुआ बजट 2026-27 में राज्य की कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर विशेष फोकस किया गया है. सरकार ने हवाई सेवाओं से लेकर सड़कों, पुलों और फ्लाईओवर तक बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश का प्रावधान किया है. इसका सीधा लाभ राज्य की अर्थव्यवस्था, पर्यटन, उद्योग और आम लोगों की आवाजाही को मिलेगा. रनवे लंबाई होगा 9 से बढ़कर 12 हजार फीट हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में सबसे बड़ा कदम बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची के विस्तार को लेकर उठाया गया है. बजट में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ MoU के तहत रनवे की लंबाई 9,000 फीट से बढ़ाकर…

