झारखंड: 22 फरवरी तक थम जाएगा कई ट्रनों का पहिया, कइयों के बदले रूट, घर से निकलने के पहले कर लें चेक
Indian Railway News, जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकासात्मक कार्यों के मद्देनजर रोलिंग ब्लॉक लिए जाने का निर्णय लिया गया है. इस कारण 16 फरवरी से 22 फरवरी 2026 के बीच टाटानगर, आसनसोल और आद्रा रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. इस ब्लॉक की वजह से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर (68046-68045) 16, 17, 19, 20 और 22 फरवरी को रद्द रहेगी. इसके अलावा आद्रा-मिदनापुर मेमू (68090-68089) 17 व 22 फरवरी को और आसनसोल-पुरुलिया मेमू (63594-63593) 17 व 20…

