पहल: जीविका दीदी की रसोई ऑनलाइन करेगी लजीज व्यंनों की होम डिलीवरी
जिले में महिला सशक्तिकरण में एक महत्वपूर्ण पहल, उद्यम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया हुई पूरी सूरज कुमार गुप्ता, कटिहार जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कोसी जीविका दीदी की रसोई की ओर से अब ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमेटो एवं स्विगी के माध्यम से भोजन के विपणन की शुरुआत की जा रही है, जो प्रकियाधीन है. इस पहल के माध्यम से जीविका से जुड़ी महिलाएं अपने द्वारा तैयार किये गये स्वच्छ, स्वादिष्ट एवं घर जैसे पौष्टिक भोजन को अब व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचा सकेंगी. इससे न केवल महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे. बल्कि उनकी आय में भी वृद्धि होगी. यह…

