TMC Complaint Against Dilip Ghosh: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में जुबानी जंग अब कानूनी लड़ाई में तब्दील हो गयी है. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष के खिलाफ राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) से एक औपचारिक शिकायत की है. टीएमसी का आरोप है कि दिलीप घोष ने खड़गपुर में एक चुनावी सभा के दौरान ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों को सरेआम धमकी दी और उन पर हमला करने के लिए लोगों को उकसाया. टीएमसी ने इस वीडियो का लिंक इलेक्शन कमीशन को उपलब्ध करवाया है, लेकिन अब उस वीडियो को प्राइवेट कर दिया गया है. यानी यह वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध नहीं है.
खड़गपुर थाना प्रभारी को सीधे टारगेट करने का आरोप
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) ने अपनी शिकायत में एक वीडियो का हवाला दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पार्टी के अनुसार, इस वीडियो में दिलीप घोष खड़गपुर थाना प्रभारी (IC) को निशाना बनाते हुए कथित तौर पर ‘हिंसक और डरावने’ बयान देते नजर आ रहे हैं. टीएमसी ने दावा किया कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बलों को इस तरह धमकाना स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया में बाधा डालना है.
चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को धमकाना और उन पर हमले की बात करना लोकतंत्र का अपमान है. दिलीप घोष के हिंसक बयानों से चुनाव का माहौल खराब हो रहा है. निर्वाचन आयोग को उन्हें तत्काल इस तरह की बयानबाजी से रोकना चाहिए.
तृणमूल कांग्रेस की शिकायत पत्र का अंश
भारतीय न्याय संहिता और आचार संहिता का उल्लंघन
सत्तारूढ़ पार्टी ने दिलीप घोष के इस आचरण को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है. टीएमसी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि दिलीप घोष के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाये. शिकायत में कहा गया है कि दिलीप घोष के बयान आदर्श आचार संहिता (MCC) का खुला उल्लंघन है. इन टिप्पणियों के लिए उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा चलना चाहिए.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दिलीप घोष के खिलाफ पहले भी हो चुकी है शिकायत
यह पहली बार नहीं है, जब दिलीप घोष टीएमसी के निशाने पर आये हैं. पार्टी ने आयोग को याद दिलाया कि इससे पहले 18 मार्च को भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी थी. तब उन पर कालीघाट और चेतला इलाकों में टीएमसी कार्यकर्ताओं और आम जनता को डराने-धमकने के आरोप लगे थे. फिलहाल इस ताजा विवाद पर दिलीप घोष की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.
इसे भी पढ़ें
चुनाव आयोग की वेबसाइट में तकनीकी गड़बड़ी, ‘विचाराधीन’ हुए बंगाल के करोड़ों वोटर, TMC ने साधा निशाना
ममता ने बांग्लादेश जैसी कर दी बंगाल की हालत, प्रतिमा तोड़े जाने पर भड़के दिलीप घोष
खड़गपुर में दिलीप घोष का मेगा शो, निकाली मोटरसाइकिल रैली, बोले- टूटेगा 2016 की जीत का रिकॉर्ड
The post पुलिस पर हमला करेंगे… वाले Video से हड़कंप, दिलीप घोष के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची TMC appeared first on Prabhat Khabar.




