दरभंगा में नाला निर्माण में लापरवाही, गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा
मदारपुर में खुला सड़कों पर छोड़ा गया सड़िया बना खतरा, स्थानीय लोग आक्रोशित
RxTv BHARAT | दरभंगा | 20 मार्च 2026
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!● खुले सड़िया व गड्ढे से बढ़ा खतरा
● बारिश में सड़क बनी नाले जैसी, ई-रिक्शा पलटा
● स्थानीय लोगों में आक्रोश, जल्द काम पूरा करने की मांग
दरभंगा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-28 मदारपुर स्थित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर के पास नाला निर्माण कार्य में भारी लापरवाही सामने आई है। निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य को अधूरा छोड़ देने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नाला निर्माण के लिए सड़कों को खोदकर सड़िया बांधकर बिना ढलाई के छोड़ दिया गया है, जिससे यह क्षेत्र पूरी तरह खतरनाक बन गया है। बीती रात बारिश के कारण सड़क नाले जैसी स्थिति में बदल गई और एक ई-रिक्शा गड्ढे में पलट गया।हालांकि चालक ने किसी तरह खुद को सुरक्षित निकाल लिया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से करीब 1-2 घंटे की मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह से निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। अधूरा कार्य और खुले सड़िया छोड़ देना किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है।
स्थानीय लोगों में इसको लेकर काफी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन और निर्माण एजेंसी से मांग की है कि जल्द से जल्द नाला निर्माण कार्य पूरा किया जाए, क्योंकि बारिश का मौसम आने वाला है, जिससे समस्या और बढ़ सकती है।
📢 RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें





