दरभंगा पुलिस की सटीक कार्रवाई — 1842 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक ज़ब्त!

दरभंगा पुलिस की सटीक कार्रवाई — 1842 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक ज़ब्त!
  • गुप्त सूचना पर बहेड़ा थाना पुलिस ने की बड़ी छापेमारी
  • DCM ट्रक से 1842.12 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
  • शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने में दरभंगा पुलिस पूरी तरह सक्रिय

RxTv भारत , ब्यूरो दरभंगा –– बिहार में शराबबंदी कानून को पूरी मजबूती से लागू करने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में बहेड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बलहा चौक, बेनीपुर में छापेमारी की, जहां से एक 6 चक्का DCM ट्रक को पकड़ा गया। जांच में पता चला कि ट्रक में कुल 1842.12 लीटर अंग्रेजी शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी।

पुलिस ने मौके पर ही ट्रक को जप्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारियों और जवानों की तत्परता से यह एक और स्पष्ट संदेश गया है कि दरभंगा पुलिस अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिले में लगातार ऐसे ठिकानों की पहचान की जा रही है जहाँ से अवैध शराब की आपूर्ति या परिवहन किया जाता है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

दरभंगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार,
आने वाले त्योहारों और चुनावी माहौल को देखते हुए पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

यह कार्रवाई न सिर्फ पुलिस की मुस्तैदी का उदाहरण है, बल्कि बिहार सरकार की सख़्त शराबबंदी नीति के प्रति दरभंगा पुलिस की प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है।

दरभंगा पुलिस, शराबबंदी, बिहार पुलिस, अंग्रेजी शराब बरामद, दरभंगा न्यूज़, बेनीपुर शराब, बहेड़ा थाना, अवैध शराब कार्रवाई, दरभंगा छापेमारी, शराब तस्करी
#दरभंगापुलिस #शराबबंदी #BiharPolice #दरभंगान्यूज़ #अवैधशराब #बेनीपुर #बहेड़ाथाना #LawAndOrder #RxTvBharat #ViralNews
शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!