FIR के बाद पलटी कहानी! कार्तिकेय बोले — “CCTV से साफ हो जाएगी सच्चाई”

FIR के बाद पलटी कहानी! कार्तिकेय बोले — “CCTV से साफ हो जाएगी सच्चाई”

6 नवम्बर विवाद पर प्रेसवार्ता – आरोपों को बताया गया बेबुनियाद
दरभंगा सदर के मतदान केंद्र विवाद में कार्तिकेय कुमार बोले – “सच्चाई CCTV में सामने आ जाएगी”

  • दस्तगीर अंसारी द्वारा दर्ज FIR को बताया गया निराधार
  • अंकुर गुप्ता, कार्तिकेय कुमार, अनिल शर्मा सहित 25 अज्ञात पर लगाया गया आरोप
  • जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की गई

RxTv भारत , ब्यूरो दरभंगा ––
दरभंगा शहर के मौलागंज मोहल्ला स्थित शैलेन्द्र सिंह के आवास पर शनिवार को एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। यह संवाददाता सम्मेलन उस घटना से जुड़ा था जो 6 नवम्बर को विधानसभा चुनाव के दिन बूथ संख्या 244, दरभंगा सदर में हुई थी।

 

FIR के बाद पलटी कहानी! कार्तिकेय बोले — “CCTV से साफ हो जाएगी सच्चाई”

प्रेसवार्ता में कार्तिकेय कुमार ने कहा कि “मतदान के अंतिम घंटे में कुछ संदिग्ध लोग अवैध मतदान करवाने की कोशिश कर रहे थे, जिसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन व पुलिस को दी गई। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भीड़ को हटा दिया।”

उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बाद अंकुर गुप्ता, अनिल शर्मा सहित कई लोग मौके पर मौजूद थे, तभी दोबारा कुछ लोग आए और गाली-गलौज व हाथापाई की स्थिति बन गई।
कुमार ने कहा, “बाद में पता चला कि संदिग्ध व्यक्ति का नाम दस्तगीर अंसारी उर्फ साहेब है, जो कभी खुद को रसोईया तो कभी पोलिंग एजेंट बता रहा था। यह जांच का विषय है कि नगर निगम का कर्मी किसी पार्टी का पोलिंग एजेंट कैसे बन गया।”

उन्होंने कहा कि अब दस्तगीर अंसारी ने लहेरियासराय थाना में अंकुर गुप्ता, कार्तिकेय कुमार, अनिल शर्मा सहित 25 अज्ञात लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें रिवॉल्वर के बट, चाकू से हमला, नकदी और चैन लूटने की बात कही गई है।

FIR के बाद पलटी कहानी! कार्तिकेय बोले — “CCTV से साफ हो जाएगी सच्चाई”

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्तिकेय कुमार ने कहा —

“अगर इतनी बड़ी घटना मतदान केंद्र के अंदर हुई होती, तो वहां मौजूद भारी पुलिस बल को जानकारी क्यों नहीं हुई? ये सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए।”

इस मौके पर अनिल कुमार शर्मा ,पार्षद वार्ड 11 सोनी पूर्वे, नरेश राम, कन्हैया महतो और संजीत कुमार साह सहित कई लोग मौजूद रहे।
सभी ने एक स्वर में कहा कि “यह आरोप मनगढ़ंत हैं और इसका हकीकत से कोई संबंध नहीं है।”


दरभंगा चुनाव विवाद, बूथ 244 मामला, दस्तगीर अंसारी FIR, कार्तिकेय कुमार प्रेसवार्ता, दरभंगा सदर चुनाव समाचार

#दरभंगान्यूज़ #चुनावविवाद #मतदानकेंद्र #प्रेसवार्ता #BiharElection2025 #DarbhangaNews #RXTVBharat

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!