मतगणना 14 नवम्बर: सुरक्षा के पक्के इंतजाम केंद्रों पर अर्धसैनिक बल 24×7 तैनात

दरभंगा में मतगणना की तैयारी पूरी!
डीएम-एसएसपी ने केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा पुख्ता
- डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण
- निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार की जा रही सभी तैयारियाँ
- केंद्र पर बहुस्तरीय सुरक्षा, अर्धसैनिक बलों की 24×7 तैनाती
RxTv भारत , ब्यूरो दरभंगा — आगामी विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर दरभंगा प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी ने रविवार को कृषि उत्पाद केंद्र, बाजार समिति, शिवधारा स्थित मतगणना केंद्र का गहन निरीक्षण किया।
दोनों अधिकारियों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के एसओपी के तहत पूरी सख्ती से कार्य करने का निर्देश दिया। प्रशासन ने मतगणना के दिन स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी कर ली है।
सुरक्षा के लिहाज से मतगणना केंद्र पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं, जहाँ अर्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों में बाँटा गया है, और केंद्रीय सुरक्षा बल 24×7 तैनात रहेंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और मतगणना दिवस पर सभी व्यवस्थाएँ दुरुस्त रहें। प्रशासन का कहना है कि इस बार की मतगणना में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।


