दरभंगा में 22 नवम्बर को जॉब कैम्प Field Officer के 20 पदों पर भर्ती

दरभंगा में 22 नवम्बर को जॉब कैम्प  Field Officer के 20 पदों पर भर्ती

  • 22 नवम्बर को 11AM–3PM तक संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय में जॉब कैम्प
  • Field Officer के 20 पद — 10th+12th पास महिला/पुरुष आवेदन योग्य
  • वेतन ₹12,500 + PF + ESI + इंसेंटिव; दोपहिया वाहन और DL अनिवार्य

RxTv भारत , ब्यूरो दरभंगा –– श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार पटना के निर्देशन में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा 22 नवम्बर 2025 (शनिवार) को एक महत्वपूर्ण जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प संयुक्त श्रम भवन, (रामनगर आईटीआई के निकट) लहेरियासराय स्थित कार्यालय परिसर में सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित होगा।

इस जॉब कैम्प में Svatantra Microfin Pvt. Ltd. द्वारा Field Officer के लिए कुल 20 पदों पर साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके लिए 10th या 12th पास महिला एवं पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं।

पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा ₹12,500 वेतन के साथ मुफ्त PF, ESI एवं मासिक इंसेंटिव भी उपलब्ध कराया जाएगा।

नियोजक के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को पूरे बिहार में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उम्मीदवार के पास दोपहिया वाहन एवं वैध चालक लाइसेंस का होना अनिवार्य है।

जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर या नियोजनालय कार्यालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।

अभ्यर्थियों को जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 5 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं आवश्यक दस्तावेजों की छाया प्रति</strong साथ लाना अनिवार्य है।

जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

दरभंगा जॉब कैम्प, रोजगार समाचार, Bihar Jobs, Field Officer Vacancy, NCS Portal, Labour Department Bihar
#DarbhangaJobs #JobCamp #BiharVacancy #FieldOfficer #EmploymentNews #NCS #LabourDepartment
शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!