🔴 LATEST NEWS
दरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनातदरभंगा छठ पूजा 2026: घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनातीदरभंगा लूटकांड का खुलासा: 62 किलो चांदी बरामद, पांच गिरफ्तारदरभंगा हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामददरभंगा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जलाई गई जागरूकता की लौ, निकाली गई रैलीदरभंगा में छठ घाटों की सुरक्षा पर डीडीसी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

लेखाकरण एवं पेंशन मामलों पर कार्यशाला वित्तीय पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर

20251208_183405
  • प्रधान महालेखाकार और जिलाधिकारी ने किया संयुक्त उद्घाटन
  • ग्रासरूट लेवल पर लेखाकरण मजबूत बनाने पर चर्चा
  • पेंशन प्रकरणों में समयबद्धता और पूर्ण दस्तावेजीकरण पर फोकस

लेखाकरण एवं पेंशन मामलों पर कार्यशाला वित्तीय पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा –

दरभंगा के प्रेक्षागृह में आज लेखाकरण एवं पेंशन संबंधी मामलों पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान महालेखाकार (ले. एवं हक.), बिहार, पटना तथा प्रमंडलीय आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। “District Level Engagement by PASG (A&E) to strengthen Accounting at the Grassroot Level” विषय पर आधारित इस कार्यशाला का शुभारंभ प्रधान महालेखाकार श्री संतोष कुमार और जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

लेखाकरण एवं पेंशन मामलों पर कार्यशाला वित्तीय पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर

कार्यक्रम में दरभंगा प्रमंडल के अधिकारी, और दरभंगा, समस्तीपुर व मधुबनी जिलों के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी तथा कोषागार पदाधिकारी उपस्थित रहे। सत्र के दौरान लेखाकरण के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि लेखा त्रुटियों की रोकथाम और समयोचित वित्तीय निष्पादन के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन अनिवार्य है।

लेखाकरण एवं पेंशन मामलों पर कार्यशाला वित्तीय पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर

पेंशन मामलों पर भी विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया, जहां अधिकारियों को बताया गया कि पेंशन प्रकरण भेजते समय सभी अभिलेख और निर्धारित प्रपत्र सही तथा पूर्ण रूप में संलग्न हों, ताकि सेवानिवृत्ति के बाद किसी अधिकारी या कर्मी को अनावश्यक विलंब या परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रधान महालेखाकार श्री संतोष कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर पेंशन उपलब्ध कराना सभी पदाधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि पेंशन प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल किया जा रहा है, जिससे सेवाओं में त्वरितता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

लेखाकरण एवं पेंशन मामलों पर कार्यशाला वित्तीय पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि फॉर्म-4ए और सर्विस बुक का आपसी मिलान हर हाल में सुनिश्चित करें तथा आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समय पर संबंधित कार्यालय में भेजें। जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने कहा कि सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी प्रशिक्षण को गंभीरता से आत्मसात करें ताकि वित्तीय निकासी और लेखाकरण में कोई त्रुटि न हो। उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मियों को समय पर पेंशन एवं सेवानिवृत्ति लाभ उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

लेखाकरण एवं पेंशन मामलों पर कार्यशाला वित्तीय पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर

कार्यशाला में वरिष्ठ लेखा अधिकारी अजय कुमार पोद्दार, चंद्र प्रकाश सिंह, सहायक लेखा अधिकारी जितेंद्र कुमार, संजय कुमार बर्नवाल, कुंदन कुमार, पवन कुमार, नवजीत कुमार एवं जितेंद्र ने क्रमवार महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया। विशेषज्ञों ने लेखाकरण और पेंशन प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी व त्रुटिरहित बनाने हेतु उपयोगी सुझाव भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन आयुक्त के सचिव श्री सत्येंद्र कुमार ने किया। अंत में यह कार्यशाला वित्तीय कार्यों को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में कारगर साबित हुई।


—

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें – 9472867520
—

Accounting Workshop Darbhanga, Pension Training Darbhanga, Principal Accountant General Bihar, Santosh Kumar AG, Kaushal Kumar DM Darbhanga, Financial Management Bihar, Pension Digitization Bihar, District Treasury Officers, Darbhanga Samastipur Madhubani, Government Accounting System, PASG A&E Bihar, Grassroot Accounting Reform

#AccountingWorkshop #PensionTraining #DarbhangaNews #FinancialManagement #GovernmentAccounting #PensionReform #AGBihar #DMKausalKumar #AdministrativeTraining #PublicFinance #Digitization #BiharAdministration #RxtvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News