जनगणना 2027 की तैयारी तेज! दरभंगा में शुरू हुई DCHB App ट्रेनिंग

जनगणना 2027 की तैयारी तेज! दरभंगा में शुरू हुई DCHB App ट्रेनिंग

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 21 जुलाई 2026 | 🏷️ दरभंगा | 📋 जनगणना 2027

RxTv BHARAT

जनगणना 2027 की तैयारी तेज: दरभंगा में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के लिए प्रशिक्षण शुरू, DCHB ऐप पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग

दरभंगा। भारत की जनगणना 2027 के तहत मकानों की गणना एवं सूचीकरण कार्य पूरा होने के बाद अब जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (District Census Handbook-DCHB) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में 18 जुलाई 2026 से जिला परिषद, दरभंगा परिसर स्थित जिला परिषद सभागार में चार्ज अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह प्रशिक्षण 25 जुलाई 2026 तक चलेगा।

जनगणना 2027 की तैयारी तेज! दरभंगा में शुरू हुई DCHB App ट्रेनिंग

जनगणना निदेशालय, बिहार की मार्गदर्शिका तथा प्रधान जनगणना अधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन विभिन्न ग्रामीण एवं नगरीय चार्ज अधिकारियों तथा क्षेत्रीय कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (ग्रामीण एवं नगरीय) के निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराना है।

प्रशिक्षण के प्रथम दिन जनगणना निदेशालय, पटना से प्रतिनियुक्त प्रशिक्षक श्री रोहित कुमार एवं श्री रामध्यान सिंह ने दरभंगा सदर के चार्ज अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मियों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने की प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान प्रतिभागियों को DCHB App पर कार्य करने की प्रक्रिया, डेटा प्रविष्टि तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जानकारी दी गई।

जनगणना 2027 की तैयारी तेज! दरभंगा में शुरू हुई DCHB App ट्रेनिंग

प्रशिक्षकों ने जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं, आवश्यक सावधानियों एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए संबंधित कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने पर बल दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नामित चार्ज अधिकारी एवं क्षेत्रीय कर्मी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाग ले रहे हैं।

मुख्य बातें

  • 18 से 25 जुलाई तक जिला परिषद सभागार में प्रशिक्षण आयोजित।
  • जनगणना 2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने की प्रक्रिया शुरू।
  • DCHB App पर डेटा एंट्री एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
  • जनगणना निदेशालय, पटना के प्रशिक्षकों ने दी विस्तृत जानकारी।
  • ग्रामीण एवं नगरीय चार्ज अधिकारियों और क्षेत्रीय कर्मियों की सहभागिता।

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें

दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।


👉 WhatsApp Group Join करें

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!