RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

बेनीपुर के जन सहयोग शिविर में महिलाओं को योजनाओं और सुरक्षा सेवाओं की दी जानकारी
दरभंगा। बेनीपुर प्रखंड के बाथो रैयाम पंचायत भवन में मुख्यमंत्री, बिहार एवं जिला प्रशासन दरभंगा के तत्वावधान में जन सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में महिलाओं के सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा सुरक्षा संबंधी सेवाओं के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।
शिविर में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), दरभंगा की लैंगिक विशेषज्ञ डॉली कुमारी एवं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ वीरेन्द्र कुमार ने उपस्थित महिलाओं एवं आम नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन 181, बाल हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112 तथा घरेलू हिंसा से संबंधित जिला एवं अनुमंडल स्तर पर उपलब्ध सहायता सेवाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर, बेनीपुर की कार्यालय सहायक प्रिया कुमारी ने भी सहयोग किया। वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेनीपुर के निर्देशानुसार आयोजित सहयोग शिविर में समाज कल्याण विभाग एवं महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर और अनुमंडल कार्यालय बेनीपुर ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

सखी वन स्टॉप सेंटर की कार्यपालक सहायक प्रिया खंडेलवाल ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, लैंगिक हिंसा, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह तथा अन्य प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं को केंद्र के माध्यम से 24 घंटे आपातकालीन सहायता, काउंसलिंग, चिकित्सीय सहायता, पुलिस सहायता, कानूनी सहायता, अस्थायी आश्रय एवं सामाजिक पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
शिविर के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे अपने आसपास की जरूरतमंद एवं हिंसा से पीड़ित महिलाओं तक सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं सरकारी सहायता का लाभ उठा सकें।
मुख्य बातें
- बेनीपुर के बाथो रैयाम पंचायत भवन में जन सहयोग शिविर का आयोजन।
- महिलाओं को सरकारी योजनाओं और सुरक्षा सेवाओं की दी गई जानकारी।
- महिला हेल्पलाइन 181, बाल हेल्पलाइन 1098 सहित कई सेवाओं के बारे में बताया गया।
- सखी वन स्टॉप सेंटर की निःशुल्क सेवाओं की जानकारी दी गई।
- जरूरतमंद महिलाओं तक सरकारी सहायता पहुंचाने की अपील की गई।
📰 सम्बन्धित खबर
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें
दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।




