RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

रिटायर्ड RPSF जवान लूटकांड में बड़ी सफलता, ₹47,500 बरामद; आरोपित अब भी फरार
दरभंगा। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त आरपीएसएफ (RPSF) जवान से हुई लूट की घटना में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटी गई राशि में से ₹47,500 नकद बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही पीड़ित के आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की छायाप्रति भी बरामद की गई है। हालांकि घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी अब भी जारी है।

पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 को घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी सेवानिवृत्त आरपीएसएफ जवान भोला प्रसाद यादव एसबीआई घनश्यामपुर शाखा से 49 हजार रुपये निकालकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में मोटरसाइकिल से उतरकर पैदल आगे बढ़ने के दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनका बैग छीनकर फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने बैंक एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। तकनीकी अनुसंधान तथा जिला आसूचना इकाई की सहायता से दोनों संदिग्धों की पहचान राहुल यादव (पिता-बाली यादव) एवं करण यादव (पिता-सुल्तान यादव), दोनों निवासी ग्राम रौतार, थाना रौतार, जिला कटिहार के रूप में की गई।
पहचान के बाद गठित पुलिस टीम ने राहुल यादव के घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लूटी गई राशि में से ₹47,500 नकद बरामद किए। साथ ही पीड़ित के आधार कार्ड और पैन कार्ड की छायाप्रति भी बरामद कर ली।
पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार, एसआई सतीश कुमार, एसआई अशोक कुमार, सिपाही रवीश कुमार पाण्डेय तथा रजनीश कुमार शामिल रहे।
- घनश्यामपुर लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता।
- ₹47,500 नकद बरामद किए गए।
- पीड़ित के आधार कार्ड और पैन कार्ड की छायाप्रति भी मिली।
- दोनों संदिग्धों की पहचान हो चुकी है।
- आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
📰 सम्बन्धित खबर
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें
दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।




