- मधुबनी से प्राप्त व्यावहारिक प्रशिक्षण की गहन समीक्षा
- गंभीर अपराधों के अनुसंधान पर विशेष जोर
- एसओपी का सख्ती से अनुपालन करने के निर्देश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
समीक्षा बैठक में अपराध मानचित्र, हत्या, लूट, पोक्सो, एससी-एसटी जैसे गंभीर शीर्ष के मामलों के अनुसंधान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अध्ययन, अंतःपरीक्षण, फर्द बयान, एफआईआर में सुसंगत धाराओं का सही प्रयोग तथा यातायात प्रबंधन से जुड़े मामलों पर विशेष जोर दिया गया।
इसके साथ ही एफएसएल रिपोर्ट, गिरफ्तारी की प्रक्रिया, जप्ती सूची, आर्म्स एक्ट के प्रावधान, ई-साक्ष्य के संकलन एवं संरक्षण तथा जन-संवाद को पुलिसिंग का अभिन्न हिस्सा बनाने पर बल दिया गया। पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदया ने सभी पुलिस अवर निरीक्षकों को निर्देशित किया कि अन्य गंभीर मामलों में निर्धारित एसओपी का पूर्ण एवं सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि अनुसंधान निष्पक्ष, सशक्त और न्यायालय में टिकाऊ हो सके।
9472867520
पुलिस प्रशिक्षण समीक्षा, डीआईजी समीक्षा बैठक, 2020 बैच एसआई, मधुबनी पुलिस, व्यावहारिक प्रशिक्षण, अपराध अनुसंधान, एसओपी अनुपालन, ई साक्ष्य, एफआईआर प्रक्रिया, बिहार पुलिस
#BiharPolice #PoliceTraining #DIGReview #Madhubani #SubInspector #LawAndOrder #CrimeInvestigation #SOPCompliance #RxTvBharat





