स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम दरभंगा

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम दरभंगा

डीएम कौशल कुमार ने की मासिक समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

  • ECG, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे जैसी सुविधाएं हर मरीज को मिलें
  • OPD में डॉक्टरों की नियमित ड्यूटी अनिवार्य
  • 7 दिन में 60 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा —
दरभंगा समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम दरभंगा

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ECG, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, पैथोलॉजी जैसी सभी सुविधाएं जरूरत के अनुसार हर मरीज को मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि इन सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।

डीएम ने सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों से संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों और स्वास्थ्य प्रबंधकों से स्पष्ट कहा गया कि उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग कर मरीजों को बेहतर सेवा दी जाए।

आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अगले सात दिनों में 60 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में लगभग 6 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि पीडीएस डीलर वाइज डाटा तैयार कर अधिक से अधिक पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। डीएम ने कहा कि आयुष्मान कार्ड गरीब परिवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज संभव है।

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम दरभंगा

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ओपीडी में अधिक से अधिक मरीजों को देखा जाए और डॉक्टरों की नियमित ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। मरीजों को समय पर चिकित्सा सेवा देना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध मशीनें जैसे ECG, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे हमेशा चालू हालत में रहनी चाहिए।

गर्भवती महिलाओं को आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से चिन्हित कर नियमित एएनसी जांच कराने और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही सिविल सर्जन और जिला कार्यक्रम प्रबंधक को मनीगाछी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का गहन निरीक्षण करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने, समय पर ओपीडी शुरू करने और आशा एवं एएनएम के कार्यों की सतत निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगली समीक्षा बैठक में सभी स्वास्थ्य इंडिकेटरों में स्पष्ट सुधार दिखना चाहिए।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक प्रभात कुमार राजू सहित स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9472867520
यह समाचार जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर आधारित है। RxTv BHARAT तथ्यपरक और जनहित से जुड़ी खबरें प्रस्तुत करता है।

दरभंगा न्यूज, स्वास्थ्य विभाग, डीएम कौशल कुमार, आयुष्मान कार्ड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

#DarbhangaNews #HealthDepartment #DMReview #AyushmanCard #PublicHealth

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!