दरभंगा पुलिस की सख्त कार्रवाई NBW, कुर्की व इश्तिहार वारंटियों की एक दिन में ताबड़तोड़ गिरफ्तारी

दरभंगा पुलिस की सख्त कार्रवाई
NBW, कुर्की व इश्तिहार वारंटियों की एक दिन में ताबड़तोड़ गिरफ्तारी
- 24 दिसंबर 2025 को विभिन्न थानों ने की संयुक्त कार्रवाई
- NBW, कुर्की व इश्तिहार वारंटी गिरफ्तार
- कानून से फरार अभियुक्तों पर पुलिस का शिकंजा
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा —
दरभंगा जिला पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में 24 दिसंबर 2025 को फरार वारंटियों के खिलाफ व्यापक और सख्त अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों ने NBW, कुर्की एवं इश्तिहार वारंटियों की विधिवत गिरफ्तारी कर कानून के प्रति सख्त संदेश दिया।
वाजितपुर थाना द्वारा NBW वारंटी महेश पंजियार पिता स्वर्गीय सूरज पंजियार, ग्राम व थाना वाजितपुर, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया। वहीं बेंता थाना की टीम ने कुर्की वारंटी अमोद चौधरी पिता स्वर्गीय महावीर चौधरी, साकिन शाहगंज, थाना बेंता, जिला दरभंगा को गिरफ्त में लिया।
विशनपुर थाना द्वारा NBW वारंटी कपिल सहनी पिता स्वर्गीय चंदर सहनी, साकिन मुस्तफापुर, थाना विशनपुर को गिरफ्तार किया गया। सिमरी थाना की पुलिस ने NBW वारंटी सुंदरेश्वर दास पिता लखन दास एवं सकलदेव दास पिता रामलखन दास, दोनों साकिन बस्तवारा, थाना सिमरी को गिरफ्तार किया।
अशोक पेपर मिल थाना द्वारा NBW वारंटी सुरेश राम एवं रमेश राम, दोनों पिता स्वर्गीय जागेश्वर राम, साकिन बसहा मिर्जापुर, थाना अशोक पेपर मिल को गिरफ्तार किया गया। सोनकी थाना ने NBW वारंटी सुनील कुमार दाहा पिता हरिशंकर दाहा, ग्राम चिकनी, थाना सोनकी को गिरफ्तार किया।
लहेरियासराय थाना की कार्रवाई में इश्तिहार वारंटी डब्बू उर्फ डब्लू साह पिता भरत साह, साकिन मदारपुर, थाना लहेरियासराय को गिरफ्तार किया गया। भालपट्टी थाना द्वारा NBW वारंटी पवन साहू पिता जूरी साहू, साकिन नैनाघाट, थाना भालपट्टी को गिरफ्तार किया गया।
हायाघाट थाना की टीम ने NBW वारंटी चंदन साह पिता राजकिशोर साह, साकिन रमौली, थाना हायाघाट को गिरफ्तार किया। वहीं सिंहवाड़ा थाना द्वारा NBW वारंटी विनोद दास पिता बेचन दास, ग्राम घुड़दौड़, थाना सिंहवाड़ा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
दरभंगा पुलिस कार्रवाई, NBW गिरफ्तारी, कुर्की वारंटी, इश्तिहार वारंटी, थाना कार्रवाई, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण
#DarbhangaPolice #NBWArrest #PoliceAction #CourtWarrant #BiharPolice #LawAndOrder #DarbhangaNews #CrimeControl


