शिक्षा व्यवस्था पर आयुक्त सख्त

शिक्षा व्यवस्था पर आयुक्त सख्त

शिक्षा व्यवस्था पर आयुक्त सख्त

स्कूलों की गुणवत्ता और योजनाओं पर कड़ा निर्देश

  • बुनियादी सुविधाओं से जुड़ा हर स्कूल होगा मजबूत
  • छात्र योजनाओं का लाभ अंतिम बच्चे तक पहुंचाने का आदेश
  • शिक्षकों की उपस्थिति और निरीक्षण पर विशेष जोर

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा — दरभंगा प्रमंडल में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमण्डलीय सभागार, दरभंगा में शिक्षा विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक मो. असगर अली सहित दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

शिक्षा व्यवस्था पर आयुक्त सख्त

बैठक की शुरुआत में आयुक्त ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने को लेकर विद्यालयों की आधारभूत संरचना, चाहरदीवारी, पेयजल, शौचालय, बेंच-डेस्क, साफ-सफाई और सुरक्षित आवागमन जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित सभी शैक्षणिक योजनाओं से प्रत्येक विद्यार्थी को आच्छादित किया जाए। साइकिल व पोशाक योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, मध्यान्ह भोजन योजना का सुचारु संचालन, भूमिहीन विद्यालयों की पहचान, शिक्षकों एवं कर्मियों का वेतन समय पर भुगतान तथा सेवानिवृत्त कर्मियों को सेवा निवृत्ति के दिन ही सभी देय लाभ देने को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।

शिक्षा व्यवस्था पर आयुक्त सख्त

उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को शिक्षकों की उपस्थिति का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने और विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर त्वरित कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।

आयुक्त ने दो टूक कहा कि शिक्षा विभाग की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े छात्र तक हर हाल में पहुँचना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक का फोकस पूरी तरह छात्रों पर रहा, ताकि उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों ने आयुक्त के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आयुक्त के सचिव-सह-उप निदेशक (खाद्य) सुशील कुमार मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9472867520
डिस्क्लेमर: यह समाचार प्रशासनिक समीक्षा बैठक में दी गई आधिकारिक जानकारी पर आधारित है।

शिक्षा विभाग, दरभंगा प्रमंडल, स्कूल व्यवस्था, सरकारी योजनाएं

#DarbhangaNews #EducationReview #SchoolDevelopment #BiharEducation #LocalNews

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!