दरभंगा में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

- 09 जनवरी को MLA Academy फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली बंद
- 11 जनवरी को इंडस्ट्रियल व लक्ष्मीसागर फीडर रहेगा प्रभावित
- मेंटेनेंस व पोलिंग कार्य के कारण अस्थायी शटडाउन
विद्युत आपूर्ति से संबंधित आवश्यक कार्यों को लेकर दरभंगा के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों पर बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। दिनांक 09.01.2026 (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक 33/11 केवी बंगाली टोला पीएसएस से निकलने वाली 11 केवी MLA Academy फीडर में जे.के. कंपनी द्वारा पोलिंग एवं केबलिंग का कार्य किया जाएगा। इस दौरान जंपर खोलकर कार्य किया जाएगा, जिसके कारण कुल तीन ट्रांसफार्मरों की लाइन बंद रहेगी।
इस शटडाउन के कारण रामानंद पथ, 22 नंबर गुमती, बब्बनघर वाला गली सहित आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।
वहीं दिनांक 11.01.2026 (रविवार) को 33/11 केवी दोनार पीएसएस में 11 केवी इंडस्ट्रियल तथा लक्ष्मीसागर फीडर में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके चलते पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक उक्त दोनों फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने बताया है कि कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी तथा यह शटडाउन उपभोक्ताओं को बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।


