🔴 LATEST NEWS
शिक्षक स्थानांतरण सूची फाइनल, 1,336 शिक्षकों को मिला विद्यालयबिहार स्टूडेंट यूनियन का 12 सूत्री ज्ञापन, परीक्षा सुधार की मांगदरभंगा मतदाता सूची पुनरीक्षण: DM की बड़ी अपील, 4 जनवरी को अंतिम सूचीकमतौल में Gen-G के साथ पुलिस का क्रिकेट मैच, पिंडारूच में अनूठी पहलनिस्ता पंचायत में मतदाता सूची प्रकाशित, अपना और परिवार का नाम जांचने की अपीलदरभंगा लूटकांड में 13.615 किलो धातु और 3.50 लाख बरामद, एक गिरफ्तारदरभंगा सदर अस्पताल का DM ने किया औचक निरीक्षण, जटिल प्रसव पर बड़ा निर्देशदरभंगा छठ घाटों का निरीक्षण प्रभारी मंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा

पति की हत्या में पत्नी को उम्रकैद दरभंगा कोर्ट ने लगाया ₹50 हजार जुर्माना

पति की हत्या में पत्नी को उम्रकैद दरभंगा कोर्ट ने लगाया ₹50 हजार जुर्माना

दरभंगा में पति की हत्या मामले में पत्नी को आजीवन कारावास, ₹50 हजार जुर्माना

लहेरियासराय थाना कांड में अदालत ने अनुप्रिया चौधरी को सुनाई सजा, जुर्माना नहीं देने पर 6 माह अतिरिक्त साधारण कारावास

📌 खबर की बड़ी बातें

  • लहेरियासराय थाना कांड संख्या 466/2022 में अदालत ने सजा सुनाई।
  • अभियुक्त अनुप्रिया चौधरी को अधिकतम आजीवन कारावास की सजा दी गई।
  • अदालत ने ₹50,000 जुर्माना और जुर्माना नहीं देने पर 6 माह अतिरिक्त साधारण कारावास का आदेश दिया।

दरभंगा :- लहेरियासराय थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में हुए हत्या के मामले में अदालत ने अभियुक्त अनुप्रिया चौधरी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दरभंगा पुलिस द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्य एवं समर्पित आरोपपत्र के आधार पर यह सजा सुनाई गई।

CCTV जांच से सामने आया था मामला

पुलिस के अनुसार, वादिनी, जो मृतक की बहन हैं, ने लहेरियासराय थानाध्यक्ष को फर्द बयान दिया था कि दिनांक 15.09.2022 को मृतक की पत्नी अनुप्रिया चौधरी द्वारा अपने पति की हत्या कर उसके शव को बोरा में रखकर बाहर छोड़ दिया गया। इसकी जानकारी आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच से मिलने की बात पुलिस ने बताई।

इस संबंध में लहेरियासराय थाना कांड संख्या 466/22 के तहत धारा 302/201/34 IPC में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त अनुप्रिया चौधरी को गिरफ्तार किया गया।

अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

दरभंगा पुलिस द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्य एवं समर्पित की गई आरोपपत्र के आधार पर पकड़ाई गई अनुप्रिया चौधरी, पति स्व. अरविंद कुमार महतो, निवासी बाकरगंज, थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा को श्री भूपेन्द्र सिंह, माननीय न्यायालय ADJ-3, दरभंगा द्वारा लहेरियासराय थाना कांड संख्या 466/2022 में धारा 302/328/201 IPC के तहत आरोपित अभियुक्त के रूप में सजा सुनाई गई।

अदालत ने अभियुक्त को अधिकतम आजीवन कारावास एवं ₹50,000 का जुर्माना सुनाया। जुर्माना नहीं देने पर 6 माह अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। मामले में अपर लोक अभियोजक श्री चमक लाल पंडित रहे।

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group

ताजा खबरों और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारे WhatsApp Group से जुड़ें।

ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

📰 संबंधित खबरें

RxTv BHARAT
केवल सच की बात
Journalist Rohit | Editor-In-Chief
📞 9472867520
© 2026 RxTv BHARAT — All Rights Reserved
शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News