दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तार को मिली कैबिनेट मंजूरी

दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तार को मिली कैबिनेट मंजूरी
लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो हब से मिथिला को मिलेगी नई उड़ान
- एयरपोर्ट के पास 50.0004 एकड़ भूमि अधिग्रहण को स्वीकृति
- 138.82 करोड़ रुपये के मुआवजे की प्रशासनिक मंजूरी
- एग्री-कार्गो, रोजगार और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
RxTv BHARAT —
दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तार की दिशा में बिहार सरकार ने बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 13 जनवरी 2026 को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में दरभंगा हवाई अड्डे के समीप लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो हब विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
इस परियोजना के तहत एयरपोर्ट के पास 50.0004 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जिसके लिए 138 करोड़ 82 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। सरकार का मानना है कि यह परियोजना मिथिला और उत्तरी बिहार के लिए गेमचेंजर साबित होगी।
लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो हब के निर्माण से क्षेत्र के कृषि उत्पादों को हवाई मार्ग से देश-विदेश तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। एग्री-कार्गो को बढ़ावा मिलने से किसानों को बेहतर दाम, बाजार तक सीधी पहुंच और समय की बचत होगी।
इसके साथ ही यह परियोजना लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट, वेयरहाउसिंग और सप्लाई चेन से जुड़े क्षेत्रों में हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, दरभंगा एयरपोर्ट अब केवल यात्री उड़ानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आर्थिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र बनेगा।
कैबिनेट के ये फैसले मुख्यमंत्री की प्रस्तावित ‘समृद्धि यात्रा’ से ठीक पहले लिए गए हैं, जिससे यह संकेत साफ है कि सरकार क्षेत्रीय संतुलित विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर स्थानीय लोगों और उद्यमियों में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि आने वाले वर्षों में दरभंगा, मिथिला क्षेत्र का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक और एग्री-एक्सपोर्ट हब बनकर उभरेगा।
9472867520
Darbhanga Airport Expansion, Logistics Park Bihar, Cargo Hub Darbhanga, Mithila Development, Bihar Cabinet Decision
#DarbhangaAirport #AirportExpansion #LogisticsPark #CargoHub #MithilaDevelopment #BiharCabinet #NitishKumar


