बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ: पौधारोपण कार्यक्रम

बालिकाओं के सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के लिए संदेश
- सभी प्रखंडों में बेटी के नाम पौधारोपण
- सशक्तिकरण, शिक्षा और सुरक्षा का संदेश
- समाहरणालय परिसर में जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय में पौधारोपण
- जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों की भागीदारी
- कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न
RxTv BHARAT : महिला एवं बाल विकास निगम, दरभंगा तथा समाज कल्याण विभाग, बिहार के तत्वावधान में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, दरभंगा के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय, दरभंगा के परिसर में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने पौधारोपण कर बालिकाओं के सम्मान, संरक्षण एवं उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लिया।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई.सी.डी.एस. श्रीमती चाँदनी सिंह ने कहा कि विभागीय निदेशानुसार राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन 20 से 24 जनवरी तक किया जाएगा। इसी क्रम में 20 जनवरी को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अंचल अधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालयों में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा लैंगिक समानता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बेटी के नाम पौधारोपण किया गया।
उन्होंने कहा कि पौधारोपण के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि जैसे पौधे को संरक्षण देकर विकसित किया जाता है, उसी प्रकार बालिकाओं को अवसर, सुरक्षा और शिक्षा प्रदान कर सशक्त बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक ऋषि कुमार, केंद्र प्रशासक अजमतुन निशा, चिंता कुमारी, अनुपम कुमारी, बेबी सरोज, लैंगिक विशेषज्ञ गोविन्द कुमार, अनमोल ज्योति एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
सूचना/मदद/विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9472867520
#DarbhangaNews #BetiBachaoBetiPadhao #NationalGirlChildDay #WomenEmpowerment #ChildWelfare #BiharUpdates #CommunityDevelopment


