दरभंगा वार्ड 31 में कौवों की सामूहिक मौत प्रशासन सतर्क, डीएम बोले – पैनिक की जरूरत नहीं

RxTv BHARAT | Bihar Trusted News Network
⚠️ दरभंगा वार्ड 31 में कौवों की सामूहिक मौत
🩺 प्रशासन सतर्क, डीएम बोले – पैनिक की जरूरत नहीं
RxTv BHARAT :
दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 31 में
अचानक हजारों की संख्या में कौवों की मौत के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक एवं तकनीकी टीमें तत्काल सक्रिय कर दी गईं।
कौवों की मौत के बाद वार्ड 31 के भिंगो क्षेत्र को
एहतियातन सैनिटाइज किया गया है। साथ ही बर्ड फ्लू की पुष्टि के लिए कौवों एवं मुर्गे (चिकन) के सैंपल जांच हेतु भेजे गए हैं।
जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बर्ड फ्लू की आशंका जताई गई है,
हालांकि अभी अंतिम जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में और सामान्य है, इसलिए आम नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
डीएम ने कहा कि नगर निगम, पशुपालन विभाग एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार प्रभावित क्षेत्र पर निगरानी रखे हुए है।
भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार
सैनिटाइजेशन, निगरानी और एहतियाती उपाय
पूरी गंभीरता से लागू किए जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एहतियात के तौर पर मुर्गों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
फिलहाल मुर्गों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है
और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने भी आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
विभाग ने कहा कि सभी कदम केवल सावधानी और रोकथाम के उद्देश्य से उठाए जा रहे हैं।
📢 प्रशासन की अपील :
जिला प्रशासन ने सभी जिला वासियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और यदि कहीं भी किसी पक्षी की संदिग्ध मौत होती है, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या पशुपालन विभाग को दें,
ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
#RxTvBharat #DarbhangaNews #BirdFluAlert
#Ward31Darbhanga #DMKaushalKumar
#PublicHealth #AdministrationAlert
#BiharNews #DarbhangaUpdates



