दरभंगा के वार्ड 31 में हजारों कौवों की मौत से प्रशासन सतर्क

दरभंगा के वार्ड 31 में हजारों कौवों की मौत से प्रशासन सतर्क

दरभंगा के वार्ड 31 में हजारों कौवों की मौत से प्रशासन सतर्क, डीएम ने पैनिक न होने की अपील की

दरभंगा | तिथि : 06 फरवरी 2026

  • वार्ड नंबर 31 के भिंगो क्षेत्र में बड़ी संख्या में कौवों की मौत
  • संदिग्ध बर्ड फ्लू को लेकर सैंपल जांच के लिए भेजे गए
  • प्रशासन ने क्षेत्र को कराया सैनिटाइज, स्थिति पर कड़ी नजर

RxTv BHARAT :
दरभंगा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 31 में अचानक हजारों की संख्या में कौवों की मौत के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इस घटना को लेकर जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने जिलेवासियों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि घबराने या पैनिक होने की फिलहाल कोई आवश्यकता नहीं है।

कौवों की मौत की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड 31 के भिंगो क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। साथ ही बर्ड फ्लू की पुष्टि के लिए मृत कौवों के सैंपल जांच हेतु भेजे गए हैं। प्रारंभिक जांच में बर्ड फ्लू की आशंका जताई गई है, हालांकि अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

दरभंगा के वार्ड 31 में हजारों कौवों की मौत से प्रशासन सतर्क

जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निगम, पशुपालन विभाग एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार स्थिति पर निगरानी रखे हुए है। प्रभावित क्षेत्र को भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप सुरक्षित किया गया है और सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है।

डीएम श्री कौशल कुमार ने स्पष्ट किया कि एहतियात के तौर पर कौवों के साथ-साथ मुर्गे (चिकन) के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल मुर्गों में बर्ड फ्लू की कोई पुष्टि नहीं हुई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दरभंगा के वार्ड 31 में हजारों कौवों की मौत से प्रशासन सतर्क

पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने भी लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सभी कदम पूरी सतर्कता के साथ उठाए जा रहे हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी किसी पक्षी की संदिग्ध मौत होती है तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या पशुपालन विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Author : RxTv BHARAT News Desk

Darbhanga News, Bird Flu Bihar, Ward 31 Darbhanga, Crow Death, DM Kaushal Kumar, Animal Husbandry Department

#Darbhanga #BirdFluAlert #RxTvBHARAT #BiharNews #CrowDeath #DMStatement #PublicAdvisory

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!