डीआईजी मिथिला ने दलसिंहसराय थाना कांड की समीक्षा की

डीआईजी मिथिला ने दलसिंहसराय थाना कांड की समीक्षा की

डीआईजी मिथिला ने दलसिंहसराय थाना कांड की समीक्षा की

समस्तीपुर | 06 फरवरी 2026

  • पुलिस अधीक्षक व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में समीक्षा
  • कांड के अनुसंधान की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा
  • समयबद्ध व निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश

RxTv BHARAT :
आज पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र, दरभंगा द्वारा दलसिंहसराय थाना कांड की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित की गई।

डीआईजी मिथिला ने दलसिंहसराय थाना कांड की समीक्षा की

डीआईजी मिथिला ने कांड से संबंधित अब तक की गई कार्रवाई, अनुसंधान की प्रगति एवं साक्ष्य संकलन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले के अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी पहलुओं की गहन जांच करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

डीआईजी मिथिला ने दलसिंहसराय थाना कांड की समीक्षा की

डीआईजी ने स्पष्ट कहा कि कांड के निष्पादन में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विधिसम्मत प्रक्रिया का पूर्ण रूप से पालन किया जाए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

Author : RxTv BHARAT News Desk

#Darbhanga #MithilaRange #DIGReview #PoliceAction #DalSinghsarai #RxTvBHARAT #BiharNews

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!