दरभंगा में जमीन विवाद ने लिया उग्र रूप, घर से निकाला और लाखों का सामान लूटने का आरोप
पीड़ित ने नगर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, FIR की मांग
- बलपूर्वक घर से निकालने और मारपीट का आरोप
- 2.5 लाख रुपये का सोने का चेन छीनने का दावा
- 112 डायल के बावजूद नहीं मिली त्वरित राहत
दरभंगा: जमीन विवाद को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पीड़ित मो. साबिर हुसैन ने नगर पुलिस अधीक्षक को लिखित ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार 14 जनवरी 2026 को कुछ लोगों ने कथित रूप से जबरन उनके आवास में घुसकर उन्हें और उनकी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर मारपीट की गई और घर का सामान बाहर फेंक दिया गया।
पीड़ित का आरोप है कि उनकी पत्नी के गले से लगभग 2.5 लाख रुपये मूल्य का सोने का चेन भी छीन लिया गया। घटना के दौरान 112 डायल किया गया, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं होने की बात कही गई है। आवेदन में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
दिए गए ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना को जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए यथाशीघ्र प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है।
#DarbhangaNews #LandDispute #LawAndOrder #BiharCrime #RxTvBharat




