लहेरियासराय थाने में रिश्वत मामले में दरोगा सस्पेंड

लहेरियासराय थाने में रिश्वत मामले में दरोगा सस्पेंड

लहेरियासराय थाने में रिश्वत मामले में दरोगा सस्पेंड

वायरल वीडियो होने के बाद

दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्यावाही..

साजिद हुसैन खान निलंबित..

RxTv BHARAT | दरभंगा | 18 फरवरी 2026 :

  • ✔ चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल
  • ✔ आरोपी दारोगा साजिद हुसैन खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित
  • ✔ जांच अवधि में मुख्यालय पुलिस केंद्र दरभंगा

दरभंगा: लहेरियासराय थाना में चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन के नाम पर रिश्वत लेने के वायरल वीडियो के बाद दरभंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी दारोगा के खिलाफ सख्त कदम उठाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी एक व्यक्ति से रुपये लेते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की छवि पर सवाल उठने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच कराई गई।

जांच के दौरान आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर लहेरियासराय थाना में पदस्थापित पु०अनि० साजिद हुसैन खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र दरभंगा निर्धारित किया गया है।

दरभंगा पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

🚨 BREAKING NEWS सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें RXTV BHARAT WhatsApp चैनल से
👉 JOIN NOW

Darbhanga News, Bihar Police Action, Laheriasarai Thana, Suspension News, Bribery Case, Crime Update

#Darbhanga #BiharPolice #BreakingNews #Suspension #CrimeNews #RxTvBharat

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!