चाहरदीवारी, भवन निर्माण और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश • यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

चाहरदीवारी, भवन निर्माण और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश • यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

डीएम ने दिल्ली मोड़ बस स्टैंड निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

चाहरदीवारी, भवन निर्माण और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश • यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

  • ✔ बस स्टैंड परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा
  • ✔ चाहरदीवारी निर्माण व गुणवत्ता मानकों का पालन करने के निर्देश
  • ✔ अतिक्रमण हटाकर समय-सीमा में कार्य पूरा करने पर जोर

RxTv BHARAT , दरभंगा, 19 फरवरी 2026: जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने आज दिल्ली मोड़ स्थित निर्माणाधीन बस स्टैंड का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को बस स्टैंड परिसर के चारों ओर सुदृढ़ चाहरदीवारी का निर्माण शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश दिया, ताकि परिसर को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके।

 

चाहरदीवारी, भवन निर्माण और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश • यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएंबस स्टैंड भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया। जिलाधिकारी ने स्वीकृत नक्शे का अवलोकन करते हुए निर्माण की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों की समीक्षा की तथा अभियंताओं को समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर अतिक्रमण भी पाया गया, जिस पर संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

परियोजना निदेशक, बुडको द्वारा बताया गया कि बस स्टैंड तक जाने वाली सड़क को मोटरेबल बना दिया गया है। जिलाधिकारी ने सड़क का भी भौतिक निरीक्षण किया और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

चाहरदीवारी, भवन निर्माण और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश • यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

उन्होंने कहा कि दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के विकसित होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। सभी विभाग आपसी समन्वय से परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करें।

🚨 दरभंगा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए
RXTV BHARAT

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 JOIN WHATSAPP GROUP NOW

Darbhanga News, Bus Stand Construction, Delhi Morh, DM Inspection, Bihar Development, Infrastructure

#Darbhanga #BusStand #Development #BiharNews #Infrastructure #RxTvBharat

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!