Bihar Sugar Mill News: दरभंगा चीनी मिल सहकारिता मॉडल पर फिर चालू

Bihar Sugar Mill News: दरभंगा चीनी मिल सहकारिता मॉडल पर फिर चालू

दरभंगा चीनी मिल फिर से होगी शुरू!

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सहकारिता मॉडल पर किसानों को मिलेगा सीधा लाभ, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते


📍 दरभंगा | 26 फरवरी 2026

● सहकारिता मॉडल पर रैयाम/दरभंगा चीनी मिल चालू करने की पहल
● किसानों को उत्पादन, प्रबंधन और लाभ में मिलेगी हिस्सेदारी
● रोजगार सृजन और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था मजबूत करने की योजना

दरभंगा में रैयाम/दरभंगा चीनी मिल को फिर से चालू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में दिल्ली से आई राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ की विशेषज्ञ टीम के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सहकारिता मॉडल पर चीनी मिल के पुनः संचालन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करना था।

Bihar Sugar Mill News: दरभंगा चीनी मिल सहकारिता मॉडल पर फिर चालू

बैठक में बताया गया कि सहकारिता मॉडल के तहत स्थानीय किसानों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। किसानों को उत्पादन, प्रबंधन और लाभ में हिस्सेदारी दी जाएगी, जिससे उनकी आय बढ़ेगी और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने की चुनौतियों और सिंचाई व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने नलकूपों की कार्यक्षमता बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने तथा वैकल्पिक जल स्रोत विकसित करने पर जोर दिया ताकि गन्ना उत्पादन में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

Bihar Sugar Mill News: दरभंगा चीनी मिल सहकारिता मॉडल पर फिर चालू

चीनी मिल संचालन के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार करने हेतु Cane Feasibility Report पर चर्चा हुई। कृषि, सहकारिता, सिंचाई, ऊर्जा और राजस्व विभाग से आवश्यक आंकड़े शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य गन्ना सलाहकार, तकनीकी सलाहकार, संयुक्त निबंधक सहयोग समितियां, अपर समाहर्ता राजस्व, ईख पदाधिकारी तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

📲 WhatsApp पर सबसे तेज खबरें पाएं


👉 अभी जॉइन करें RxTv BHARAT

Darbhanga Sugar Mill, Cooperative Model, Bihar Farmers, Sugar Industry News, Cane Farming, Bihar Economy
#Darbhanga #SugarMill #Cooperative #Farmers #BiharNews #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!