दरभंगा में नशा मुक्ति का संकल्प मजबूत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर सामूहिक शपथ
उप विकास आयुक्त स्वप्निल की अध्यक्षता में अंबेडकर सभागार में कार्यक्रम आयोजित अधिकारियों, प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली युवाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर—नशा उन्मूलन में समाजिक एकजुटता की अपील RxTv भारत ,ब्यूरो दरभंगा –– नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में शपथ ग्रहण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल ने की। उप विकास आयुक्त ने युवाओं की शक्ति को समाज के परिवर्तन का आधार बताते हुए कहा कि “युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं। समाज और राष्ट्र के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण…

