होली क्रॉस स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह
नन्हें-मुन्नों की खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दरभंगा ने किया उद्घाटन यू.के.जी. बच्चों की खेल स्पर्धाओं ने मोहा मन अभिभावकों के लिए विशेष मनोरंजक खेल का आयोजन RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – मदारपुर स्थित होली क्रॉस प्री-प्राइमरी स्कूल में आयोजित वार्षिक दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन का कार्यक्रम उत्साह और रंग-बिरंगी ऊर्जा से भरपूर रहा। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा, जोश और आत्मविश्वास से उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार, विशिष्ट अतिथि फादर रॉय मैथ्यू, एडिशनल सब डिविजनल मजिस्ट्रेट दरभंगा, सिस्टर जेनसी (प्राचार्य), सिस्टर नीली और सिस्टर एलसिट की उपस्थिति में हुआ। जिलाधिकारी ने…

