LNMU में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू: MSU ने 11 मांगों पर निर्णायक लड़ाई छेड़ी
मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) ने विश्वविद्यालय मुख्यालय पर भूख हड़ताल शुरू की अव्यवस्था, अनियमित सत्र, छात्रावास समस्या और बदहाल प्रशासन पर कड़ा विरोध छात्र संघ चुनाव, नियमित सत्र और कॉलेज सुधार सहित 11 मांगें रखी गईं RxTv भारत , ब्यूरो दरभंगा –– मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में व्याप्त अव्यवस्था, अनियमित शैक्षणिक सत्र, कॉलेजों में फैली अराजकता और छात्रों की लगातार उपेक्षा के विरोध में मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) ने आज से विश्वविद्यालय मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। संगठन का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लगातार उदासीनता, बार-बार की मांगों की अनदेखी और छात्रों की समस्याओं के समाधान में पूर्ण लापरवाही के कारण यह…

