झारखंड में चैती छठ की धूम: खरना के साथ शुरू हुआ महाव्रत, कल अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जायेगा पहला अर्घ
Chaiti Chhath Puja, रांची (राजकुमार लाल की रिपोेर्ट): झारखंड में चैती छठ महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को खरना का अनुष्ठान पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ. व्रत रखने वाले लोगों ने दिन भर कुछ नहीं खाया, फिर शाम को पूजा की और भगवान सूर्य को भोग चढ़ाया. इसके बाद खीर, रोटी और अन्य प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया गया. खरना पर प्रसाद और पूजा का विशेष महत्व व्रतियों ने दोपहर बाद से ही खीर-रोटी सहित विभिन्न तरह के प्रसाद तैयार करना शुरू कर दिया था. सूर्यास्त के बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गयी. पूजा के बाद प्रसाद…

