दरभंगा में वांछित अपराधी गिरफ्तार, लहेरियासराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लहेरियासराय थाना पुलिस ने BNS धारा 109 के आरोपी अब्दुल निजाम उर्फ अरमान को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
लहेरियासराय थाना पुलिस ने BNS धारा 109 के आरोपी अब्दुल निजाम उर्फ अरमान को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दरभंगा पुलिस ने दिल्ली मोड़ बस स्टैंड से 221 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पटना में छापेमारी कर 2 और आरोपियों को दबोचा गया, भारी मात्रा में ड्रग्स और सामान बरामद।
दरभंगा पुलिस ने 24 घंटे में 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। NDPS, NBW वारंट और उत्पाद मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब, कफ सिरप और हेरोइन बरामद की गई, साथ ही ₹4.92 लाख का जुर्माना वसूला गया।
लोहरदगा़ जिला परिवहन पदाधिकारी जया सांखी मुर्मू ने शहरी क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान ऑटो सहित सभी प्रकार के वाहनों की जांच की गयी. ऑटो चालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे अपने वाहन का परमिट या टैक्स बकाया दंड शुल्क भुगतान कर अपने कागजात को जल्द से जल्द दुरुस्त करा लें. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से लगभग 3,45,500 रुपये दंड शुल्क की वसूली की. यह अभियान सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाया गया. आरसेटी में कृषि उद्यमी प्रशिक्षण संपन्न, युवाओं को मिला प्रमाण-पत्र लोहरदगा. बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार…
लोहरदगा़ समाहरणालय सभाकक्ष में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों, हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर और रक्तदाताओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि रक्तदान महादान है, क्योंकि यह सीधे तौर पर किसी को नया जीवन देता है. उन्होंने मिथकों को दूर करते हुए कहा कि रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि रक्त कोशिकाएं स्वयं को रिप्लेस करते रहती हैं. दुर्घटना और प्रसव के समय रक्त की सर्वाधिक जरूरत : उपायुक्त ने जोर देकर कहा कि सड़क दुर्घटनाओं, प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं और थैलेसीमिया मरीजों को रक्त की सबसे अधिक…
लोहरदगा़ आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक हुई. एसपी सादीक अनवर रिजवी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था और सुरक्षा रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गयी. एसपी ने कहा कि उत्सव के दौरान खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. ड्रोन और सीसीटीवी से मॉनिटरिंग : सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए इस बार तकनीक का सहारा लिया जा रहा है. संवेदनशील इलाकों और जुलूस मार्गों की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जायेगी. बैठक के बाद वरीय अधिकारियों ने सीसीआर पहुंचकर जिले में लगे सीसीटीवी कैमरों…
कुंडहित. कुंडहित के सिंहवाहिनी मंदिर परिसर से 751 कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली. इसके साथ ही चैती दुर्गा पूजा सह सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया. सिंहवाहिनी मंदिर पूजा कमेटी की ओर से आयोजित इस सात दिवसीय धार्मिक उत्सव एवं मेले की शुरुआत महाषष्ठी के अवसर पर हुई. इस दौरान 751 कन्याओं ने करीब 5 किलोमीटर दूर शीला नदी से पवित्र जल लाकर कलश स्थापना की. कलश यात्रा के दौरान चाकदोला, बर्धमान की सरस्वती महिला ढाकी पार्टी ने आकर्षक नृत्य एवं ढाक वादन की प्रस्तुति. मंगलवार की शाम छह बजे से सिंहवाहिनी मंदिर परिसर में वृंदावन धाम से पधारे 13 वर्षीय कथावाचक कोत्सव बल्लभ शास्त्री जी ने…
बिहार में SVU की बड़ी कार्रवाई में शिवहर के DDC बृजेश कुमार पर आय से अधिक ₹1.84 करोड़ संपत्ति का केस दर्ज हुआ है। पटना, शिवहर और बेतिया में छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति और निवेश के अहम सबूत मिले हैं।
दरभंगा DM ने सभी BDO को निर्देश दिया कि 31 मार्च 2026 तक सभी पेंशनधारियों का ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण पूरा कराएं, अन्यथा पेंशन बंद कर दी जाएगी। जिले में 4.85 लाख से अधिक पेंशनधारी हैं।
Election Commission on Officers Transfers in Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा के बाद राज्य के टॉप लेवल के 79 अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का मामला अब कोर्ट पहुंच चुका है. सोमवार को हाईकोर्ट में में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने इन तबादलों के खिलाफ दायर जनहित याचिका (PIL) की पोषणीयता (Maintainability) पर ही गंभीर सवाल उठा दिये. चुनाव आयोग ने कहा- निष्पक्ष चुनाव कराना पवित्र कर्तव्य आयोग ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना उसका ‘पवित्र कर्तव्य’ है. तबादले इसी प्रक्रिया का हिस्सा हैं. दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद चीफ जस्टिस सुजॉय पॉल की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की अगली सुनवाई बुधवार…