राहुल सिन्हा ने भरा राज्यसभा के लिए पर्चा, भाजपा ने बंगाल से बनाया है उम्मीदवार
मुख्य बातें बंगाल में भाजपा को खड़ा करने में महती भूमिका पुराने चेहरे को सम्मान Rahul Sinha: कोलकाता. पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा दाखिल कर दिया है. भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार राहुल सिन्हा को राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है. केंद्रीय नेतृत्व का यह फैसला सिर्फ एक राजनीतिक नियुक्ति नहीं है, बल्कि बंगाल में दशकों तक पार्टी का झंडा बुलंद रखने वाले एक आक्रामक और वफादार सिपाही को दिया गया एक बड़ा इनाम है. बंगाल में भाजपा को खड़ा करने में महती भूमिका कुछ वर्ष पहले तक बंगाल में बीजेपी का कोई मजबूत जनाधार…

