एलिस शैक्षणिक संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
बानो. एलिस शैक्षणिक संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इस अवसर संस्थान के निदेशक विमल कुमार ने कहा है महिलाएं सिर्फ घर और परिवार की रीढ़ नहीं हैं, बल्कि समाज की प्रेरणा, नेतृत्व और बदलाव की शक्ति भी हैं. हर साल दुनिया भर में आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. यह दिन सिर्फ महिलाओं का नहीं, बल्कि महिलाओं की ताकत, साहस और उनकी उपलब्धियों का जश्न है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि जीवन की हर चुनौती में नारी शक्ति कितनी अहम भूमिका निभाती है. महिला दिवस पर हम उन सभी अद्भुत महिलाओं को सलाम करते हैं, जिन्होंने हमारे जीवन को बेहतर बनाया, चाहे वह…

