दरभंगा: नापी के बाद भी जमीन पर कब्जा नहीं हटाया, महिला ने अंचलाधिकारी से गुहार लगाई

दरभंगा: नापी के बाद भी जमीन पर कब्जा नहीं हटाया, महिला ने अंचलाधिकारी से गुहार लगाई

दरभंगा में नापी के बाद भी जमीन पर कब्जा नहीं हटा

महिला ने अंचलाधिकारी से लगाई गुहार

RxTv BHARAT | दरभंगा 06 अप्रैल 2026 – सिंहवाड़ा अंचल क्षेत्र की रहने वाली गीता देवी ने अपनी मरौसी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए अंचलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता ने बताया कि उनके जमीन पर विपक्षी लोगों द्वारा कब्जा किया गया, जिसके खिलाफ उन्होंने पहले ही प्रमंडलीय आयुक्त दरभंगा के जनता दरबार में शिकायत दर्ज कराई थी।

आवेदन के आधार पर अंचल अमीन ने 4 अगस्त 2025 को स्थल पर पहुंचकर जमीन की नापी की और ट्रेस मैप सहित नापी प्रतिवेदन तैयार किया। इस रिपोर्ट में कब्जाए गए हिस्से और पीड़िता की जमीन स्पष्ट रूप से चिन्हित की गई और आयुक्त कार्यालय को भेजी गई।

दरभंगा: नापी के बाद भी जमीन पर कब्जा नहीं हटाया, महिला ने अंचलाधिकारी से गुहार लगाई

गीता देवी का कहना है कि आयुक्त कार्यालय से उन्हें अंचलाधिकारी सिंहवाड़ा के पास आवेदन देने का निर्देश मिला, लेकिन अब तक उनकी जमीन खाली नहीं कराई गई और उन्हें दखल कब्जा नहीं मिला।

उन्होंने मांग की है कि नापी प्रतिवेदन और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर उनकी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर सौंपा जाए और जमीन की सीमांकन (खूंटा-खूंटी) कर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

• नापी के बाद भी जमीन पर कब्जा बरकरार
• अंचल अमीन ने स्थल माप कर ट्रेस मैप तैयार किया
• आयुक्त कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई
• अंचलाधिकारी से कार्रवाई की मांग
• जमीन की सीमांकन और स्थायी समाधान की गुहार

WhatsApp पर RxTv BHARAT से जुड़ें

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!