प्रभातफेरी निकाल अहिंसा, सत्य व संयम का दिया गया संदेश

प्रभातफेरी निकाल अहिंसा, सत्य व संयम का दिया गया संदेश

सिमडेगा. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती पर मंगलवार को सिमडेगा शहर में जैन समाज ने प्रभातफेरी निकाली. इस दौरान श्रद्धालुओं ने अहिंसा, सत्य व संयम का संदेश दिया. प्रभातफेरी जैन भवन से शुरू होकर महावीर चौक होते हुए नीचे बाजार तक गयी और पुनः जैन भवन पहुंच कर संपन्न हुई. इस दौरान जैन धर्मावलंबियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए. श्रद्धालुओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर भगवान महावीर के उपदेशों अहिंसा, सत्य, अचौर्य, अपरिग्रह और संयम को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया. पूरे मार्ग में लोगों को शांतिपूर्ण और नैतिक जीवन जीने का संदेश दिया गया. शोभायात्रा का स्वागत…

आगे भी...
शहर को स्वच्छ, सुंदर व सुव्यवस्थित बनाना हम सभी की जिम्मेदारी : अध्यक्ष

शहर को स्वच्छ, सुंदर व सुव्यवस्थित बनाना हम सभी की जिम्मेदारी : अध्यक्ष

सिमडेगा. शहर के आनंद भवन धर्मशाला में आयोजित चेंबर ऑफ कॉमर्स के स्वागत समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा ने शहर के समग्र विकास, स्वच्छता और व्यापारिक माहौल को बेहतर बनाने को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं. कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर व सुव्यवस्थित बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है. कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल , कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद तिर्की, शांति भवन मेडिकल सेंटर के निदेशक आलोक रॉय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं व्यापारी उपस्थित थे. चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोतीलाल अग्रवाल के नेतृत्व में अतिथियों का सम्मान किया गया. अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया कि नगर परिषद हरसंभव प्रयास कर…

आगे भी...
कार्यकर्ताओं को मिला संगठन को सुदृढ़ करने का मंत्र

कार्यकर्ताओं को मिला संगठन को सुदृढ़ करने का मंत्र

सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी ने बोलबा, सेवई व बांसजोर मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आधारित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना था. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सह प्रवक्ता अशोक बड़ाइक शामिल हुए. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद आज भी पार्टी की मूल प्रेरणा है. हर कार्यकर्ता यदि अपने बूथ को मजबूत कर लें, तो संगठन स्वतः मजबूत हो जायेगा. बोलबा मंडल प्रभारी रवि गुप्ता ने सेवा और समर्पण को संगठन की ताकत बताते हुए कार्यकर्ताओं से योजनाओं को जन-जन…

आगे भी...
51 ग्राहकों को मिले आकर्षक पुरस्कार

51 ग्राहकों को मिले आकर्षक पुरस्कार

सिमडेगा. शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान साउंड एंड विजन व फर्नीचर वर्ल्ड द्वारा दीपावली से लेकर अब तक की खरीदारी पर दिये गये कूपनों का लकी ड्रॉ आयोजित किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला. ड्रॉ के माध्यम से कुल 51 ग्राहकों को आकर्षक पुरस्कारों के लिए चयनित किया गया. भूखनी देवी (किनकेल) को प्रथम पुरस्कार के रूप में मोटरसाइकिल मिली. द्वितीय पुरस्कार एलइडी टीवी अनिल प्रसाद (बरपानी) को प्रदान किया गया, जबकि तृतीय पुरस्कार फ्रिज सुदर्शन सुरीन (कोलेबिरा) को मिला. इस प्रकार चतुर्थ पुरस्कार वाशिंग मशीन प्रभात सेठिया (लचरागढ़) को, पंचम पुरस्कार वाटर प्यूरिफायर शीतल एक्का…

आगे भी...
JMM स्थापना दिवस पर कल्पना सोरेन की हुंकार, तीन पीढ़ियों के संघर्ष को किया याद, ‘विजन 2050’ का रखा खाका

JMM स्थापना दिवस पर कल्पना सोरेन की हुंकार, तीन पीढ़ियों के संघर्ष को किया याद, ‘विजन 2050’ का रखा खाका

JMM Foundation Day 2026, गिरिडीह (धर्मेंद्र गुप्त की रिपोर्ट): झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने राज्य की पहचान, संघर्ष और भविष्य की दिशा पर विस्तार से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि झारखंड संघर्ष और बलिदान की वह पवित्र धरती है, जहां हर दिन एक नई कहानी लिखी जाती है और यह वैचारिक संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है. कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन की शुरुआत संथाली भाषा में की और फिर हिंदी में जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए तीन पीढ़ियों के योगदान को याद किया. जनता को बताया परिवार, भावुक हुईं कल्पना अपने संबोधन के दौरान कल्पना सोरेन काफी भावुक…

आगे भी...
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की अधिसूचना जारी, पहले दिन शुभेंदु अधिकारी समेत 78 नॉमिनेशन

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की अधिसूचना जारी, पहले दिन शुभेंदु अधिकारी समेत 78 नॉमिनेशन

Bengal Elections 2026| कोलकाता, कुंदन झा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना जारी होने के साथ ही बंगाल में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन का दौर शुरू हो गया. पहले दिन शुभेंदु अधिकारी समेत 78 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किये. शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा सीट से अपना नॉमिनेशन फाइल किया. वह भवानीपुर से भी चुनाव लड़ेंगे. यहां दूसरे चरण में चुनाव होना है. सुबह 7 बजे से बंगाल में शुरू हो जायेगा मतदान निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बंगाल में दोनों चरणों में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू…

आगे भी...
विनय चौबे को ‘डिफॉल्ट बेल’, चार्जशीट में देरी से मिली राहत, पर नहीं होगी जेल से रिहाई

विनय चौबे को ‘डिफॉल्ट बेल’, चार्जशीट में देरी से मिली राहत, पर नहीं होगी जेल से रिहाई

रांची : झारखंड में चर्चित शराब घोटाले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति के मामले में, निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को ‘डिफॉल्ट बेल’ मिल गई है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा निर्धारित समय सीमा (60 दिन) के भीतर आरोप पत्र दाखिल नहीं कर पाने की वजह से, कोर्ट ने उन्हें यह तकनीकी राहत दी है. हालांकि, इस जमानत के बावजूद उन्हें फिलहाल जेल से रिहाई नहीं मिलेगी, क्योंकि वे हजारीबाग जमीन घोटाले जैसे अन्य गंभीर मामलों में भी आरोपी हैं. जमीन घोटाले के कारण तत्काल लाभ नहीं विनय चौबे का नाम हजारीबाग के बहुचर्चित जमीन घोटाला मामले में भी शामिल है, जिसमें उनके खिलाफ पहले ही आरोप…

आगे भी...
दरभंगा पुलिस 24 घंटे एक्शन: 22 गिरफ्तार, कट्टा बरामद, NBW वारंटी निष्पादन

दरभंगा पुलिस 24 घंटे एक्शन: 22 गिरफ्तार, कट्टा बरामद, NBW वारंटी निष्पादन

दरभंगा पुलिस ने 24 घंटे में बड़ा एक्शन लेते हुए 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सोनकी में कट्टा बरामद, NBW वारंटी निष्पादित और वाहन जांच में ₹3.97 लाख फाइन वसूला गया।

आगे भी...
इलेक्शन कमीशन कार्यालय से 4 अफसरों का ट्रांसफर, राहुल नाथ बने बंगाल के डिप्टी सीईओ

इलेक्शन कमीशन कार्यालय से 4 अफसरों का ट्रांसफर, राहुल नाथ बने बंगाल के डिप्टी सीईओ

4 Officers of CEO West Bengal Transferred: चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय से 4 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. इनमें एक डिप्टी सीईओ हैं. ये सभी पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (डब्ल्यूबीसीएस) के अधिकारी हैं. सोमवार को नबान्न ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की. स्वास्थ्य विभाग के राहुल नाथ की सीईओ कार्यालय में पोस्टिंग अधिसूचना के अनुसार, 2001 बैच के अधिकारी राहुल नाथ को पश्चिम बंगाल का डिप्टी सीईओ बनाया गया है. इसके पहले वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एडीशनल सेक्रेटरी थे. 2 एडीशनल सेक्रेटरी को सीईओ ऑफिस से हटाया गया 1998 बैच के अधिकारी नरेंद्रनाथ…

आगे भी...
14 अप्रैल तक बिहार को नया CM मिलना लगभग तय! राज्‍यसभा में शपथ के बाद होगा सत्ता हस्तांतरण

14 अप्रैल तक बिहार को नया CM मिलना लगभग तय! राज्‍यसभा में शपथ के बाद होगा सत्ता हस्तांतरण

Nitish Kumar Exit plan resignation : इस वक्त बिहार की राजनीति पूरी तरह से चार्ज नजर आ रही है. शायद मौका ही कुछ ऐसा है. दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है. वो केंद्र की राजनीति में सक्रिय होने का मन बना चुके हैं. अब सबके मन में सवाल है कि नीतीश कुमार का अगला कदम क्‍या होगा? बड़ा सवाल ये है कि सीएम नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री का पद कब छोड़ेंगे? तो आइये, अब इसी रहस्‍य से पर्दा हटाते हैं. इस्तीफे का पहला चरण हुआ पूरा जैसा कि प्रभात खबर डॉट कॉम ने ये पहले भी बताया था कि सीएम नीतीश…

आगे भी...
error: Content is protected !!