ICDS दरभंगा में नशा मुक्ति अभियान शपथ: 5वीं वर्षगांठ पर कर्मियों ने लिया संकल्प

ICDS दरभंगा में नशा मुक्ति अभियान शपथ: 5वीं वर्षगांठ पर कर्मियों ने लिया संकल्प

  • 18 नवम्बर 2025 को ICDS कार्यालय में शपथ कार्यक्रम आयोजित
  • प्रधानमंत्री के VC संबोधन से जुड़ने हेतु QR Code उपलब्ध कराया गया
  • सभी पदाधिकारियों व कर्मियों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया

RxTv भारत , ब्यूरो दरभंगा — आज दिनांक 18.11.2025 को जिला प्रोग्राम कार्यालय, ICDS दरभंगा में नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, ICDS दरभंगा द्वारा किया गया।
फ़ोटो - नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाती हुईं DPO ICDS दरभंगा चांदनी सिंह; साथ में उपस्थित कार्यालय कर्मीगण ।
फ़ोटो – नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाती हुईं DPO ICDS दरभंगा चांदनी सिंह; साथ में उपस्थित कार्यालय कर्मीगण ।

इस अवसर पर सांख्यिकी पदाधिकारी श्री लाल बहादुर बैठा, लिपिक अंजनी कुमार मिश्र, कामोद नारायण कुमार, केन्द्र प्रशासक अजमतुन निशा, प्रखंड समन्वयक कुमार नीतिश, कार्यपालक सहायक अरुण कुमार साह एवं आनंद कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर राणा जितेंद्र कुमार सिंह, परिचारी सिकन्दर खान एवं सियाराम साफी उपस्थित थे।

विभाग द्वारा सभी परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, कार्यालय कर्मी तथा आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका को विशेष QR Code उपलब्ध कराया गया था, जिसके माध्यम से सभी माननीय प्रधानमंत्री जी के VC संबोधन से जुड़े।

इसके बाद सभी अधिकारियों और कर्मियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नशामुक्ति शपथ ली। साथ ही यह संकल्प लिया कि समाज और परिवार में नशा मुक्ति का संदेश फैलाया जाएगा तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान को और मजबूत किया जाएगा।

यह कार्यक्रम नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नशा मुक्त भारत अभियान, ICDS दरभंगा, शपथ कार्यक्रम, दरभंगा समाचार

#NashaMuktiAbhiyan #ICDS #DarbangaNews #DrugFreeIndia #AwarenessDrive #PressMedia

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!