बिरौल में 4.6 ग्राम स्मैक बरामद तीन गिरफ्तार, चारपहिया वाहन जब्त
दरभंगा पुलिस ने बिरौल थाना क्षेत्र में 4.600 ग्राम स्मैक बरामद किया। पुलिस के अनुसार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। चारपहिया वाहन, मोबाइल और एल्युमिनियम रॉल भी बरामद किया गया।
दरभंगा पुलिस ने बिरौल थाना क्षेत्र में 4.600 ग्राम स्मैक बरामद किया। पुलिस के अनुसार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। चारपहिया वाहन, मोबाइल और एल्युमिनियम रॉल भी बरामद किया गया।
दरभंगा के M. L. Academy में पैक्स निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशिक्षण आयोजित हुआ। PO, P1, P2, P3, PM, CS एवं CA को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। मतपेटी संचालन, सीलिंग, सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
डीडीसी स्वप्निल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। जन शिकायत, न्यायालय और ऑनलाइन पोर्टल के लंबित मामलों की समीक्षा की गई। दरभंगा में पर्चा वितरण के लिए 1,800 का लक्ष्य, परिमार्जन आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश।
दरभंगा प्रमंडल में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने जीवन रक्षक दवाओं की हर समय उपलब्धता के निर्देश दिए। डॉक्टरों की रोस्टर ड्यूटी, सफाई, एंबुलेंस और मूलभूत सुविधाओं की नियमित निगरानी पर जोर।
स्वर्ण इंडिया से जुड़े अभिकर्ता और जमाकर्ता जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे। आवेदन में 4 से 5 करोड़ रुपये से संबंधित कथित ठगी का आरोप लगाया गया। forफरियादी ने जमा राशि वापसी, जांच और अभिकर्ताओं की सुरक्षा की मांग उठाई।
हायाघाट के घराड़ी प्राथमिक विद्यालय को आठवीं तक उत्क्रमित करने की मांग। बच्चों को नाव से नदी पार कर दूसरे स्कूल जाने की परेशानी। डीडीसी ने संबंधित विभाग को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।
विशनपुर चौक में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की। सरकारी भवन के पास से एक देशी पिस्टल बरामद हुई। मामले में सुमीत कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
BEASA दरभंगा जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन हुआ। संजीव कुमार को जिलाध्यक्ष और विकास को महासचिव चुना गया। नई टीम ने संगठन की एकजुटता और सेवा संबंधी मुद्दों पर काम करने की बात कही।
दरभंगा में डाटा इंट्री एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई। कर्मचारियों ने आउटसोर्स व्यवस्था का विरोध जताया। विभागीय सेवा समायोजन की मांग को लेकर एकजुटता जताई गई।
20 सितंबर को दरभंगा के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सैदनगर फीडर में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का काम होगा। इमरजेंसी फीडर में ट्री ट्रिमिंग के कारण भी बिजली प्रभावित होगी।