दरभंगा में दुष्कर्म–हत्या के बाद बवाल: उग्र भीड़ ने किया पथराव, पुलिस बल तैनात, स्थिति नियंत्रण में
RxTvBharat.com | दरभंगा, बिहार | रविवार
- 🕊️ शनिवार देर शाम की घटना के बाद रविवार सुबह सड़क जाम व पथराव
- 👮 पुलिस–प्रशासन पर हमला, हल्का बल प्रयोग कर भीड़ तितर-बितर
- ⚖️ मुख्य आरोपी रात में गिरफ्तार, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार
- 🚓 भारी पुलिस बल तैनात, उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू
दरभंगा जिले में को एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या की हृदयविदारक घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर इलाके में रविवार सुबह उग्र भीड़ ने गैरकानूनी तरीके से सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हल्का बल प्रयोग किया, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया।
प्रशासन के अनुसार, भीड़ की मांग थी कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी को उन्हें सौंप दिया जाए, जिसे पुलिस ने पूरी तरह अवैधानिक बताया। इस मांग को अस्वीकार किए जाने पर कुछ तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है, जबकि कुछ लोग निजी स्वार्थ में कानून-व्यवस्था बाधित कर रहे थे।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी को घटना की रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था, एफआईआर दर्ज है और आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए डीएमसी भेजा गया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि यह जघन्य अपराध है और मामले को फास्ट-ट्रैक ट्रायल में ले जाने का अनुरोध किया जाएगा ताकि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है, लगातार गश्त हो रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों से अपील की गई है। पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा, “आरोश स्वाभाविक है, लेकिन कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। स्थिति अब सामान्य है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी।”
Darbhanga Crime, Rape Murder Case, Police Action, Bihar News, Law and Order
#Darbhanga #BiharNews #CrimeNews #LawAndOrder #JusticeForVictim #RxTvBharAT




