दरभंगा ट्रैफिक जाम: 6 नाका–रहमगंज–मौलागंज मार्ग पर 10 मिनट तक थमी रफ्तार, लोग परेशान

दरभंगा ट्रैफिक जाम: 6 नाका–रहमगंज–मौलागंज मार्ग पर 10 मिनट तक थमी रफ्तार, लोग परेशान

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 16 जुलाई 2026 | 🏷️ दरभंगा | 🚦 ट्रैफिक अपडेट

दरभंगा में फिर ट्रैफिक व्यवस्था हुई फेल! 6 नाका–रहमगंज–मौलागंज मार्ग पर भीषण जाम, 10 मिनट तक थमी रही रफ्तार

✍️ जर्नलिस्ट रोहित | ब्यूरो, दरभंगा

दरभंगा ट्रैफिक जाम

दरभंगा: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। मंगलवार की शाम 6 नाका–रहमगंज–मौलागंज होते हुए मिर्जापुर जाने वाली मुख्य सड़क पर अचानक भीषण जाम लग गया। करीब 10 मिनट तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। ई-रिक्शा, ऑटो, बाइक, कार, स्कूल वाहन और अन्य छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बाद में धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।

🚗 ट्रैफिक पुलिस नहीं, लोगों ने खुद संभाला मोर्चा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाम के दौरान मौके पर न तो कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद था और न ही प्रशासन का कोई अधिकारी दिखाई दिया। वाहन चालक खुद एक-दूसरे को रास्ता देकर जाम हटाने की कोशिश करते रहे। लोगों का कहना है कि यदि समय पर ट्रैफिक कर्मी मौजूद रहते तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती।

दरभंगा ट्रैफिक जाम: 6 नाका–रहमगंज–मौलागंज मार्ग पर 10 मिनट तक थमी रफ्तार, लोग परेशान

🗣️ लोगों का फूटा गुस्सा

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर शाम के समय लगभग रोजाना जाम की स्थिति बनती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

जाम में फंसी एक बूढ़ी महिला ने कहा—

“रोज-रोज उठौना बन गया है। हर दिन इसी परेशानी से गुजरना पड़ता है।”

एक युवक ने नाराजगी जताते हुए कहा—

“सरकार कुछ काम नहीं करती, बस जगह-जगह वन-वे लागू कर देती है। इससे जाम खत्म नहीं होता।”

जाम में फंसी एक शिक्षिका ने बताया—

“15 मिनट का रास्ता तय करने में रोज 35 मिनट लग जाते हैं। स्कूल आने-जाने में लगातार देर होती है और मानसिक तनाव भी बढ़ता है।”

🚦 रोज बन रही समस्या

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि 6 नाका–रहमगंज–मौलागंज–मिर्जापुर मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां पीक आवर्स में वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है। नियमित ट्रैफिक पुलिस की तैनाती, अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई और प्रभावी यातायात प्रबंधन से इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

दरभंगा ट्रैफिक जाम: 6 नाका–रहमगंज–मौलागंज मार्ग पर 10 मिनट तक थमी रफ्तार, लोग परेशान

हालांकि कुछ देर बाद जाम हट गया और यातायात सामान्य हो गया, लेकिन लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने स्थायी समाधान नहीं निकाला तो यह समस्या आगे भी रोजाना बनी रहेगी।

मुख्य बातें

✔️ 6 नाका–रहमगंज–मौलागंज मार्ग पर लगा भीषण जाम
✔️ करीब 10 मिनट तक वाहनों की लंबी कतार
✔️ ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन मौके से रहे नदारद
✔️ लोगों ने खुद संभाली यातायात व्यवस्था
✔️ स्थानीय नागरिकों ने स्थायी समाधान की उठाई मांग

📲 RxTv BHARAT WhatsApp ग्रुप

दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें।

👉 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!